न्यूज़भारतहेडलाइंस

India Pakistan Ceasefire: DGMO की बातचीत से पहले PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख पहुंचे, होगा बड़ा फैसला.!

उमाकांत त्रिपाठी। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज दोनों देशों के DGMO हॉटलाइन के जरिए एक दूसरे से बातचीत करेंगे. दोनों देशों की ओर से शांति की पहल की जा सकती है.DGMO की बातचीत से पहले PM मोदी की बड़ी बैठक, CDS, NSA और तीनों सेनाओं के प्रमुख पहुंचे।

पाक ने तोड़ा था सीजफायर

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम हुए सीजफायर समझौते के बाद अब दोनों देशों के बीच तनाव थोड़ा कम हुआ है. हालांकि, सीजफायर के तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसके तोड़कर भारत पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था। उधर मोदी सरकार ने 32 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स चलाने की अनुमति दी है. भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद ये फैसला लिया गया है. सीजफायर के बाद भारत ने लगभग सभी हवाई अड्डों को फिर से खोलने के लिए NOTAMS जारी किए हैं. हालांकि, श्रीनगर एयरपोर्ट को एक और दिन बंद रखा जा सकता है।

जारी है ऑपरेशन सिंदूर
इस बीच बीजेपी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि, “23 मिनट में दुनिया ने देखा कि भारत क्या कर सकता है. भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि “पीएम ने जो कहा, सेना ने वही किया.” उन्होंने कहा कि जैश के मुख्यालय को सेना ने ध्वस्त किया. भारत के खिलाफ जो सिर उठाएगा, वो मारा जाएगा. आतंकियों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. भारतीय सेना ने कल अपने बयान में कहा कि भले ही ऑपरेशन सिंदूर का मकसद पूरा हो गया हो, लेकिन ये ऑपरेशन अभी भी जारी है और आंतक को मिटाने की हमारी कोशिश हमेशा जारी रहेगी।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 861

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *