क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

मैं अपने खिलाड़ियों को नहीं रोकूंगा… फाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोला बयान

खबर इंडिया की।टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फ़ाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि एशिया कप के फाइनल में ये दोनों टीमें भिड़ने जा रही है. टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में पलड़ा भारी रहा. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में एक भी मैच किसी भी टीम से हारी नहीं है. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी दो मैचों में जीत मिली है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच पर दुनिया नर के क्रिकेट प्रेमी की निगाहें इस मैच पर टिकीं हुई हैं. क्योंकि एशिया कप में दोनों टीमों के बीच हुए मैच के दौरान ग्राउंड पर कुछ ऐसा देखने को भी मिला जो सुर्खियों में रहा. जैसे – पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक मारने के बाद बंदूक़ चलाने के अंदाज़ में बल्ले से जश्न मनाया. हारिस रऊफ ने भी भड़काऊ इशारे किए थे. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था.

 

शुरू से हाथ मिलाने की है  परंपरा
पाकिस्तानी कप्तान ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि- हाथ मिलाना क्रिकेट की अच्छी परंपरा है. उन्होंने पिछले मैचों में भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का जिक्र किया.सलमान ने कहा कि- मैंने 2007 में यू-16 लेवल पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था. उस समय से लेकर अब तक मैंने कभी नहीं देखा कि दो टीमें मैच के बाद हाथ न मिलाएं. चाहे भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते कितने भी खराब हों, फिर भी हम हमेशा हाथ मिलाते थे.

पिछली हारों से मिला सबक
सलमान आगा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पहले के दो मैच अपनी गलतियों की वजह से हारे हैं.
उन्होंने कहा कि- भारत-पाकिस्तान के मैच में हमेशा दबाव रहता है. पिछले दो मैचों में हम इसलिए हारे क्योंकि हमने भारत से ज्यादा गलतियां कीं. यह हकीकत है.

एशिया कप में हुई थी पाकिस्तान की शर्मनाक हार
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में पहला मैच 14 सितंबर को हुआ था. इस मैच को टीम इंडिया ने सात विकेटों से जीत लिया. कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *