न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

तारक मेहता की सोनू को देख नाराज हुए फैंस, वॉटरफॉल की हरकत देख कहा- नाम डुबा रही.!

खबर इंडिया की।‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दूसरी सोनू के नाम से मशहूर निधि भानुशाली भले ही फिलहाल टेलीविजन स्क्रीन से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा बरकरार है। अपने शानदार लुक और पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वाली निधि अपनी छुट्टियों की बोल्ड, ग्लैमरस और धूप से झुलसी हुई तस्वीरों से फैंस का मनोरंजन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं।निधि भानुशाली की हॉटनेस और मासूमियत का बेजोड़ मेल उन्हें सबसे अलग बनाता है। वह अक्सर अपना मेकअप कम से कम रखती हैं, जिससे उनकी प्राकृतिक सुंदरता निखर कर आती है, फिर भी अपने स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।

निधि भानुशाली का नया वीडियो आया सामने
चाहे वह पहाड़ों पर ट्रेकिंग कर रही हों, वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले रही हों, या फिर समंदर किनारे पोज दे रही हों, निधि हमेशा ही ग्लैमरस लगती हैं। हालांकि, हाल ही में जब वो बिकिनी में वॉटर फॉल में उतरीं तो हर कोई उन्हें देखता रह गया लेकिन ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस को ये पसंद नहीं आया।

लोगों को पसंद नहीं सोनू का लुक
निधि भानुशाली ने वीडियो के साथ कुछ फोटोज भी शेयर कीं, जिन पर फैंस ने चिढ़कर रिएक्ट किया और कहा कि उन्होंने अपना सारा कमाया हुआ नाम गंवा दिया है। एक्ट्रेस की बिकिनी फोटोज पर एक यूजर ने कमेंट किया- सारा बनाया नाम डुबा दिया। एक ने कहा कि- भिड़े ने ये संस्कार तो नहीं दिए थे। एक ने कहा- आखिर क्यों कर रही ये सब।

निधि ने छोड़ दिया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’
निधि भानुशाली को कई साल पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू के रोल में देखा गया था। बाद में उन्होंने भी शो छोड़ दिया और अपनी पढ़ाई और पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने लगीं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि- सेट का माहौल काफी खराब था और शो छोड़ने के कई कारण थे।

 

Related Posts

1 of 846

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *