न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का समुद्री लुटेरों पर एक्शन, बोले- हिंद महासागर में जारी रहेगी कार्रवाई

उमाकांत त्रिपाठी ।अदन की खाड़ी में भारतीय नेवी की तरफ से बुल्गारिया के जहाज को बचाए जाने के बाद वहां के राष्ट्रपति का बयान सामने आया है। बुल्गारिया के प्रेसिडेंट रुमेन रादेव ने सोमवार को रेस्क्यू मिशन के लिए PM मोदी और नौसेना को धन्यवाद किया। जहाज में मौजूद क्रू सदस्यों में बुल्गारिया के 7 नागरिक थे।इस पर PM मोदी ने कहा- हम आपके मैसेज की सराहना करते हैं। मुझे खुशी है कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट जाएंगे। भारत हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों और आतंकियों के खिलाफ लड़ता रहेगा। हम नेविगेशन की आजादी की रक्षा करते रहेंगे।

3 महीने पहले लुटेरों ने किया था जहाज हाईजैक
दरअसल, 16 मार्च को भारतीय नौसेना ने 3 महीने पहले अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन को बचाने का ऑपरेशन पूरी किया था। जहाज को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने अगवा किया था। ऑपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया गया।
दूसरी तरफ, बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया गैब्रियल ने रेस्क्यू मिशन के बाद वहां मौजूद भारतीय राजदूत संजय राणा से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय नौसेना के मिशन के लिए धन्यवाद कहा। मारिया ने सोशल मीडिया पर लिखा- भारतीय सेना की वजह से जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। वे जल्द ही घर लौट आएंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
उनके इस पोस्ट पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा- दोस्त इसके लिए ही होते हैं। 16 मार्च को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद नौसेना ने बताया था कि उनकी कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। जहाज का क्रू 110 से ज्यादा दिनों से लुटेरों के कब्जे में था।

लुटेरों ने की थी नौसेना पर फायरिंग
भारतीय नौसेना ने घटना का एक वीडियो शेयर किया था। नौसेना ने बताया था कि 14 दिसंबर को भी समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज MV रुएन को हाईजैक कर लिया था। वो इस जहाज का इस्तेमाल समुद्र में डकैती करने के लिए कर रहे थे।

जहाजों ने छोड़ा था हिंद महासागर का रास्ता
रिपोर्ट के मुताबिक 2009-10 में समुद्री लुटेरों ने जहाजों को हाइजैक कर कुल साढ़े 42 करोड़ डॉलर की फिरौती कमाई थी। हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों के आतंक के कारण दुनिया भर के 10 फीसदी से ज्यादा जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *