न्यूज़भारतहेडलाइंस

शैतान के कलेक्शन ने मचाई तबाही, क्या रही ‘योद्धा’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

खबर टीम इंडिया की।सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘योद्धा’ ने फर्स्ट वीकेंड पर 17.51 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने शुक्रवार को 4.25 करोड़, शनिवार को 6.01 करोड़ और रविवार को 7.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। रविवार को इस फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी 23.29% रही।

थैंक गॉड ने फर्स्ट वीकेंड पर कमाए थे 28.78 करोड़
इससे पहले थिएटर्स में रिलीज हुई सिद्धार्थ की आखिरी फिल्म ‘थैंक गॉड’ थी। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड 28.78 करोड़ और लाइफटाइम 34.89 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद साल 2023 में सिद्धार्थ की मिशन मजनू’ डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

बस्तर की कमाई रविवार को हुई 86 लाख
दूसरी तरफ ‘योद्धा’ के साथ रिलीज हुई अदा शर्मा स्टारर ‘बस्तर’ ने पहले तीन दिनों में 2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। शुक्रवार को इस फिल्म ने 40 लाख रुपए, शनिवार को 75 लाख रुपए और रविवार को 86 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 2.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 14.38% रही।

शैतान ने कमाए 23.72 करोड़
‘शैतान’ ने अपने दूसरे वीकेंड में 23.72 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को 5.05 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़ और रविवार को 10.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही अब इस टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 106 करोड़ रुपए हो चुका है। इससे पहले फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 54 करोड़ रुपए कमाए थे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *