न्यूज़भारतहेडलाइंस

झारखंड के पूर्व सीएम सोरेन को झटका, सोरेन की भाभी बीजेपी में शामिल; क्या बोलीं सीता सोरेन

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड के महान सोरेन परिवार को छोड़कर मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं।

हेमंत सोरेन ने जताया पीएम मोदी पर विश्वास
मोदी जी पर लोगों के विश्वास को देखते हुए इस परिवार में शामिल हो रही हूं। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किया। 14 साल जेएमएम में रही। मेरे ससुर और दिवंगत पति की अगुआई में झारखंड अलग राज्य बना। उनका सपना राज्य के विकास का था, लेकिन ये अधूरा रह गया।

सीता सोरेन ने JMM से दिया इस्तीफा
आज सुबह ही सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। सीता सोरेन हेमंत के जेल जाने के 48 दिन बाद चंपई सोरेन को CM बनाए जाने से नाराज चल रही थीं। सीता सोरेन JMM सुप्रीम शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं।

सीता सोरेन इस्तीफे में बोली
सीता सोरेन ने अपने इस्तीफे में लिखा है। मैं सीता सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय महासचिव एवं सक्रिय सदस्य वर्तमान विधायक हूं, आपके समक्ष अत्यन्त दुःखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा पेश कर रहीं हूं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *