क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

IPL 2025 के पहले मैच पर बारिश का साया, KKR vs RCB का मुकाबला बारिश से धुला तो क्या होगा?

खबर इंडिया की। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का आगाज आज शनिवार 22 मार्च से होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। आरसीबी की टीम इस मैच में केकेआर के खिलाफ पिछले दो सीजन से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ने उतरेगी। पिछले चार मैचों में केकेआर ने आरसीबी को हराया है।

ऐसे में घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम आरसीबी पर जीत के सिललिसे को कायम रखना चाहेगी। लेकिन इस मैच से पहले मौसम को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। मैच के दौरान कोलकाता में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर मैच बारिश से धुलता है तो क्‍या होगा?

बारिश से धुल सकता है मुकाबला.?
पहले मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को कोलकाता के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मैच नहीं हुआ तो क्या होगा.?
बता दें कि आईपीएल 2025 में केकेआर बनाम आरसीबी मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और शाम 7:30 बजे मैच शुरू होगा। आईपीएल के लीग चरण में अगर कोई बाधा आती है तो एक घंटे का अतिरिक्त विस्तार दिया जाता है। प्लेऑफ और फाइनल की तरह आईपीएल सीजन ओपनर समेत लीग चरण मैचों में रिजर्व डे नहीं होता है। बारिश के बाधा डालने पर मैच को उसके निर्धारित समाप्ति समय से 60 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। मैच के नतीजे के लिए दोनों टीम को कम से कम पांच ओवर खेलने होंगे। पांच ओवर के खेल के लिए कट-ऑफ समय रात 10:56 बजे है, जबकि रात 12:06 बजे मैच समाप्ति का समय है। बारिश के बाधा डालने पर देरी की अवधि के अनुसार ओवर कम कर दिए जाएंगे। अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 810

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *