अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड के सामने जहर खाया फिर घर जाकर भाभी को बताया, गर्लफ्रेंड ने इस वजह से दी जान

उमाकांत त्रिपाठी।झांसी में एक ब्यूटीशियन ने अपने बॉयफ्रेंड के घर जाकर जहर खा लिया। इसके बाद वह घर पहुंची और अपनी भाभी को बताया कि सल्फास खा लिया है। इसके बाद घरवाले आनन-फानन में उसको मेडिकल कॉलेज ले गए। यहा रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घरवालों के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले 4 साल से अफेयर चल रहा था। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकी बढ़ाई। फिर ब्लैकमेल कर पैसे और करीब 5 लाख रुपए के जेवर हड़प लिए। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।शनिवार को ब्यूटीशियन अपने जेवर वापस मांगने बॉयफ्रेंड के घर गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच वहां ब्यूटीशियन ने सल्फास खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना उल्दन थाना क्षेत्र की है।

लोन लेकर खोला था ब्यूटी पार्लर
पचवारा गांव में दाम खां रहते हैं। उनकी 22 साल की बेटी शबीना 12वीं फेल थी। चाचा शकील ने बताया- शबीना के 12वीं में फेल होने के बाद भाई-भाभी ने 35 हजार रुपए का लोन लेकर घर में ही उसका ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया था।करीब 4 साल पहले शबीना और गांव के एक युवक के बीच अफेयर हो गया था। शादी का झांसा देकर उसने शबीना से नजदीकी बढ़ा ली। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर ब्यूटी पार्लर से होने वाली कमाई लेने लगा। शबीना की शादी के लिए बनवाए गए जेवर और पुश्तैनी जेवर भी उसने ले लिए। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तब से शबीना अपने जेवर वापस मांग रही थी, लेकिन वह लौटा नहीं रहा था।

प्रेमी के घर जाकर खा लिया जहर
चाचा शकील ने बताया- शनिवार को भतीजी अपने जेवर मांगने उसके घर गई थी। इस बात से वह चिढ़ गया और उसने मेरी भतीजी को जबरन सल्फास की 3 गोलियां खिला दीं। इसके बाद वह रोते हुई घर पहुंची और अपनी भाभी को पूरी बात बताई।इसके बाद हम लोग शबीना को बंगरा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। शबीना की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाई-बहनों में शबीना सबसे छोटी थी। बड़ी बहन और भाई की शादी हो चुकी है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

जिस्म पर रंग लगाकर ये कैसा रोमांस? पति-पत्नी इंस्टाग्राम पर फैला रही अश्लीलता, बैन करने की मांग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने की होड़ अब एक नई…

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *