Uncategorizedन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

7 मार्च को हरिद्वार आ रहे गृह मंत्री अमित शाह:सीएम धामी ने तैयारियों का लिया जायाजा, कहा- ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं और समन्वय से जुड़ी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।उन्होंने कहा कि- हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, इसलिए कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

 

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत रखने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, यातायात प्रबंधन की प्रभावी योजना बनाने और पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगंतुकों और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि- कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। अधिकारियों ने बैठक में अब तक की तैयारियों की प्रगति की जानकारी भी दी।

Related Posts

1 of 828

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *