अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

देवर ने घर में घुसकर भाभी माया पर चला दिए ताबड़तोड़ चाकू, फिर खुद भी की खुदकुशी, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे

उमाकांत त्रिपाठी।झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी।महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन भाभी उससे ब्रेकअप कर चुकी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया।

शनिवार सुबह वह घर में घुसा और महिला पर हमला कर दिया। घटना के दौरान महिला की 5 साल की बेटी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। रास्ते में उसने एक ऑटो रुकवाकर बैठने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने न्यूड हालत में देखकर मना कर दिया।इसके बाद वह एक स्कूल के अंदर जाने लगा, जहां गार्डों ने उसे डांटकर भगा दिया। अंत में आरोपी ने एक प्लाट में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है।

डेढ़ साल पहले घर से भाग गए थे देवर-भाभी
माया देवी (35) अपने पति राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ प्रेमनगर के नैनागढ़ में रहती हैं। राकेश साहू ने बताया- मैं लोडिंग गाड़ी चलाता हूं। मेरी शादी 7 साल पहले माया से हुई थी। मोहल्ले में ही मेरी मौसी का बेटा महेंद्र साहू भी रहता है।महेंद्र और मेरी पत्नी के बीच अफेयर हो गया था, लेकिन इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। डेढ़ साल पहले मैं और महेंद्र अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। एक दिन महेंद्र ने मुझसे कहा कि वह भाभी को लेने जा रहा है।इसके बाद वह झांसी आया और मेरी पत्नी को लेकर दिल्ली भाग गया। तभी मुझे दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। बाद में उनके रिश्तों में खटास आई तो पत्नी घर वापस आ गई। परिवार और रिश्तेदारों ने समझाया, तो पत्नी मेरे साथ रहने के लिए भी मान गई। हालांकि, महेंद्र उसे अपने साथ रखने की जिद करता रहा।

 

2 दिन पहले मारने की धमकी दी थी
राकेश साहू ने बताया- 26 फरवरी को महेंद्र का मेरे पास फोन आया। उसने बोला कि वह मुझे और पत्नी माया को मार देगा। इसके बाद हमने महेंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। तब पता चला कि वह अहमदाबाद में है। इस पर हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और बेफिक्र हो गए।लेकिन शुक्रवार को ही वह झांसी आ गया था। शनिवार सुबह मैं गाड़ी लेकर निकल गया। सुबह 9 बजे आलू की बोरी रखने के लिए घर आया था। तब तक सब ठीक था। इसके बाद मैं दोबारा गाड़ी लेकर चला गया।पत्नी माया बेटी को आंगनबाड़ी भेजने के लिए तैयार कर रही थी। तभी महेंद्र चाकू लेकर घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया। पत्नी ने दरवाजा खोला, तो महेंद्र घर के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। फिर उसने चाकू निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

 

पड़ोसी बोला- हमले में पेट की आंतें बाहर आ गईं
माया साहू के घर के ठीक सामने क्लीनिक चलाने वाले डॉ. सलीम खान ने बताया- माया साहू के घर का दरवाजा बंद था। माया की 5 साल की बेटी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी कि मां को चाकू मार दिया, बचा लो। इतने में आरोपी महेंद्र साहू पीछे से कूदकर भाग गया। वह न्यूड था।

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 760

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *