मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

5 बच्चों की मां के प्यार में फंसा 20 साल का युवक, गर्लफ्रेंड ने बताया था खुद को कुंवारी, फिर तो गजब हो गया

खबर इंडिया की। ग्वालियर में प्यार में धोखा और मौत की एक कहानी इस समय चर्चा में है। 20 साल के एक लड़के को 36 साल की विवाहिता और चार बच्चों की मां ने खुद को 22 साल की कुंवारी बताकर प्यार के जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं। इसी बीच युवा बॉयफ्रेंड के सामने महिला के शादीशुदा होने का भेद खुल गया। बॉयफ्रेंड को पता लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड की उम्र उससे 16 साल ज्यादा है। विवाद भी हुआ, लेकिन उम्रदराज गर्लफ्रेंड उसे ब्लैकमेल करने लगी।

महिला झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उसे अपने साथ रखती थी। इस बीच 7 अक्टूबर को परेशान होकर बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के घर में दरवाजे पर ग्रिल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शातिर गर्लफ्रेंड उसे फंदे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंची और उसके बेहोश होने की कहानी सुनाई। तब तक बॉयफ्रेंड की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक के परिजन के बयान के आधार पर आरोपी प्रेमिका पर खुदकुशी के लिए विवश करने की FIR मंगलवार रात को दर्ज हुई है।

गिरवाई थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा पहाड़ी की घटिया के ऊपर रहने वाला 20 वर्षीय जावेद पुत्र रफीक खान प्राइवेट टैक्सी चलाता था। 7 अक्टूबर 2025 की सुबह 5 बजे जनकगंज में काला सैय्यद गोल पहाड़िया में रहने वाली 36 वर्षीय नगीना खान उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। नगीना ने डॉक्टरों को कहानी सुनाई थी कि यह मेरा दोस्त है, मेरे घर सुबह चार बजे आया था। डोर बेल बजाई थी। मैंने दरवाजा खोला तो यह गेट से टिका खड़ा था। हाथ लगाया तो सीधे जमीन पर गिर पड़ा।

यह बेहोश था, जिसके बाद अपनी मकान मालिक की मदद से इसे ऑटो में लेकर हॉस्पिटल आई, जबकि डॉक्टरों ने जब जावेद को चेक किया तो वह पहले ही मृत था। उसके गले पर कसने के निशान के चलते डॉक्टर अमित कुशवाह ने पुलिस को सूचना दी।

पीएम रिपोर्ट हाथ आई तो उसमें साफ था कि जावेद की मौत गिरने या बेहोश होने से नहीं बल्कि फांसी से हुई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान लिए तो खुलासा हुआ। घटना वाले दिन जावेद अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पर ही था। रात 11 बजे उसने सीढ़ियों के दरवाजे के ऊपर लोहे की चौखट पर अपनी साफी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब नगीना नीचे आई तो तत्काल फंदा काटकर साफी को छुपाया और चाकू आंगन में फेंक दिया।


एक साल पहले नगीना जावेद के मकान में रहने आई थी। उसके साथ उसकी एक सात साल की बेटी आई थी। यहां उसने जावेद से दोस्ती कर ली। उसने जावेद को बताया था कि वह अभी 22 साल की है और कुंवारी है। उसके साथ जो लड़की है वह उसकी बहन की बेटी है, जबकि नगीना की वास्तविक उम्र 36 साल है और वह चार बच्चों की मां है।

जावेद महिला की बातों में आ गया। पहले उनके बीच फोन पर बातचीत होती थी। फिर वह मिलने लगे। करीब एक साल तक वह जावेद के घर में रही, लेकिन उसके चाल चलन पर उसे घर से निकाल दिया। अब वह काला सैय्यद गोल पहाड़िया में रामश्री नाम की महिला के घर में किराए पर रहती है। यहां लगातार जावेद आता था और दोनों फिजिकल रिलेशन में थे।


सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच जावेद के सामने उसकी प्रेमिका का भेद खुल गया। किसी परिचित से पता लगा कि जावेद जिस नगीना खान को 22 साल की कुंवारी लड़की समझ रहा था असल में उसकी उम्र 36 साल है। इतना ही नहीं 19 साल पहले (सन 2006) में नगीना निवासी बरई पनिहार की शादी ग्वालियर के नूरगंज निवासी आरिफ खान से हुई थी।

शादी के बाद दोनों के पांच बच्चे हुए। जिनमें एक बच्ची की पैदा होने के बाद ही मृत्यु हो गई थी, जबकि दो लड़के और दो लड़की अभी हैं। नगीना के सबसे बड़े बच्चे बेटे की उम्र 18 साल है, जबकि जब उसकी जावेद से दोस्ती हुई थी तो जावेद की उम्र भी 18 साल थी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *