न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

वाराणसी को मिलेगी 3800 करोड़ की सौगात: पीएम मोदी देंगे कई तोहफे, कानपुर में सुरंग मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 3800 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 25 का शिलान्यास भी करेंगे. वाराणसी दौरे के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से फाइनल मुहर लगा दी गई है. वहीं, 24 अप्रैल को कानपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में सुरंग में चलने वाली मेट्रो को हरी झंडी दिखाने समते कई और तोहफे दे सकते.हालांकि कानपुर का कार्यक्रम निश्चित नहीं है. दोनों ही जिलों में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

पीएमओ से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को राजातालाब मेहंदीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. लगभग अपने 2 घंटे से ज्यादा के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वाराणसी को 19 परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा बाबतपुर के पास न 31 अंडर पास टनल यूनिटी मॉल समेत 2255 करोड़ रुपये की 25 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को कुल 3884.8 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास का तोहफा देंगे.

वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और एसपीजी भी खाका तैयार कर रही है. कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह लगभग 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वाराणसी के मेहंदीगंज पहुंचेंगे. मेहंदीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे.

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का कहना है कि पीएम मोदी की जनसभा लगभग ढाई घंटे की होनी है. जनसभा में आने के लिए वाराणसी और आसपास के जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट और प्रधानमंत्री आवास की चाबियां भी सौपेंगे. इसके अलावा पुलिसकर्मियों के लिए तैयार आवास भी उन्हें सौंपेंगे. जनसभा में 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है.

पीएम 1629.13 करोड़ की 19 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

जल जीवन मिशन 130 ग्रामीण पेयजल योजना— 345.12 करोड़

उमरहा से अटेसुवा तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण- 43.85 करोड़

बाबतपुर से जमालपुर तक सड़क मार्ग चौड़ीकरण- 32.73 करोड़

वाराणसी-भदोही मार्ग से सेवापुरी ब्लाक तक सड़क चौड़ीकरण- 21.98 करोड़

रामनगर पंचवटी तिराहा से एनएच-19 तक किला कटरियां तक सड़क चौड़ीकरण – 5.79 करोड़

पुलिस लाइन में ट्रांजिट हास्टल- 24.96 करोड़
पीएसी रामनगर परिसर में सुरक्षा कर्मी के लिए बैरक निर्माण-10.02 करोड़

नगर के छह वार्डों का सुंदरीकरण -27.33 करोड़

सामने घाट का पुनर्विकास कार्य- 10.55 करोड़

रामनगर में शास्त्री घाट का पुनर्विकास-10.55 करोड़

रोहनिया विस क्षेत्र में मांडवी तालाब का पर्यटन विकास-4.18 करोड़

राजकीय पालीटेक्निक कुरू-पिंडरा का निर्माण- 10.60 करोड़

सरकार वल्लभभाई पटेल राजकीय महाविद्यालय बरकी, सेवापुरी में निर्माण कार्य-7.60 करोड़

ग्रामीण क्षेत्र में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण -12 करोड़

ग्रामीण क्षेत्र में 356 पुस्तकालयों का स्थापना कार्य-7.12 करोड़

नगर में स्कल्पचर की स्थापना – 9.34 करोड़
400 केवी सब स्टेशन और संबंधित ट्रांसमिशन लाइन साहूपुरी-चंदौली-493.97 करोड़

400 केवी सब स्टेशन और संबंधित ट्रांसमिशन लाइनें मछलीशहर जौनपुर-428.74 करोड़

400 केवी सब स्टेशन और संबंधित ट्रांसमिशन लाइनें भदौरा गाजीपुर -122.70 करोड़

 

पीएम 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

बाबतपुर एयरपोर्ट के पास एनएच-31 पर अंडर पास टनल का निर्माण -652.64 करोड़

विद्युत तंत्र प्रणाली के उन्नयन व आधुनिकीकरण के कार्य-584.41 करोड़

एमएसएमई यूनिटी माल का निर्माण -154.71 करोड़

रिंग रोड़ तथा सारनाथ के मध्य सड़क सेतु का निर्माण कार्य- 161.36 करोड़

भिखारीपुर तिराहे पर फ्लाईआवेर का निर्माण -118.84 करोड़

मंडुवाडीह चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण -56.73 करोड़

काजीसराय से गैरहा मुर्दहा सड़क मार्ग का चौड़ीकरण-23.66 करोड़

कुरू कोइलर से धौकलगंज सरावां सड़क मार्ग का चौड़ीकरण- 18.08 करोड़

हाथीवार-चुरापुर बाबतपुर सड़क मार्ग का चौड़ीकरण -6.62 करोड़

बाबतपुर से चौबेपुर तक सड़क मार्ग का नवीनीकरण -9.85 करोड़

पुलिस लाइन आवासीय छात्रावास -76.42 करोड़

थाना शिवपुर में प्रशासनिक भवन का निर्माण -10.60 करोड़

थाना मिर्जामुराद में प्रशासनिक भवन का निर्माण -7.99 करोड़

 

थाना बड़ागांव में प्रशासनिक भवन निर्माण-7.14 करोड़

विभिन्न पार्कों का सुंदरीकरण कार्य- 25 करोड़

ट्रांसपोर्ट नगर योजना का विकास कार्य-12 करोड़

शिवपुर में मिनी स्टेडियम का निर्माण- 6.15 करोड़

भेलूपुर में डब्ल्यूटीपी पर एक मेगावाट सोलर संयंत्र-9.26 करोड़

77 प्राथमिक विद्यालय भवनों का नवीनीकरण -12.60 करोड़

यूपी कालेज में सिंथेटिक हाकी टर्फ, फ्लड लाइट आदि-8.37 करोड़

40 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवनों का निर्माण – 30.50 करोड़

कस्तूरबा विद्यालय चोलापुर में भवन का निर्माण -4.17 करोड़

220 केवी सब स्टेशन संपूर्णानंद विश्वविद्यालय -191.14 करोड़

132 केवी सब स्टेशन का निर्माण गाजीपुर -59.50 करोड़

24 अप्रैल को कानपुर को ये तोहफा देंगे पीएम मोदी
औद्योगिक नगरी कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को आ सकते हैं. पीएम मोदी कानपुर में चुन्नीगंज से लेकर कानपुर सेंट्रल तक सुरंग में चलने वाली मेट्रो के संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही हजारों करोड़ की योजनाओं में शामिल पनकी पॉवर प्लांट व घाटमपुर स्थित नेयवेली पॉवर प्लांट जैसे प्रोजेक्ट्स के तोहफे दे सकते हैं. पीएम के प्रस्तावित दौरै को लेकर कानपुर में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

 

मेट्रो के अफसरों ने भी शुरू की तैयारियां : पीएम मोदी के 24 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के अफसरों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अफसरों का कहना है कि साल 2021 में जब कानपुर के अंदर पहली बार मेट्रो का संचालन हुआ था, उस समय पीएम मोदी कानपुर आए थे. इसलिए इस बात की ठोस उम्मीद है कि मेट्रो के अब चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक सुरंग तक संचालन के लिए पीएम मोदी कानपुर आकर हरी झंडी दिखा सकते हैं. चुन्नीगंज स्थित नवनिर्मित स्टेशन को भी सजाया जा रहा है. मंगलवार को बिल्डिंग में शीशे लगाने का काम पूरा किया गया. संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क विभाग (यूपीएमआरसी) पंचानन मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर यूपीएमआरसी की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 851

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *