अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

रमजान में रोजा रखो या घर छोड़ दो… हिंदू बहू को ससुरालवालों ने किया टॉर्चर, मुस्लिम पति बोला- वो मार भी सकते है

खबर इंडिया की।किशनगंज में एक हिंदू युवती ने 4 साल पहले मुस्लिम युवक से लव मैरिज की। अब महिला ने ससुराल वालों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।
महिला का आरोप है कि- शादी के बाद ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन और दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर उसे टॉर्चर किया गया। महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया।पति का कहना है कि मैंने लव मैरिज की है, मुझे पत्नी के हिंदू होने से कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन मेरे घरवालों को ये सब बर्दाश्त नहीं। वो मेरी पत्नी का काफिर बुलाते हैं। रमजान में रोजा रखने का दबाव डाला गया। मारा-पीटा जाता है, डर है कि कहीं हमें मार न डाले।

सिलसिलेवार तरीके से जानिए हिंदू-मुस्लिम की लव स्टोरी कैसे शादी तक पहुंची

खुशाल और प्रिया ने 4 साल पहले इंटर रिलिजन मैरिज की। खुशाल अहमद के परिवार वाले चाहते हैं कि प्रिया हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बन जाए।

4 साल पहले की इंटर रिलिजन मैरिज
4 साल पहले किशनगंज के वार्ड नंबर 5, लोहार पट्टी रोड, नवाबगंज की रहने वाली प्रिया घोष (23) की दोस्ती खुशाल अहमद (27) से हुई। 4 महीने के अफेयर के बाद प्रिया ने 7 जुलाई 2022 को खुशाल अहमद के साथ भागकर शादी कर ली।लड़के के परिवार वाले शुरू से ही इस शादी के लिए राजी नहीं थे। शादी के बाद से लड़की अपने ससुराल में रहने लगी, लेकिन ससुराल वाले उसके हिंदू होने के कारण उसे अपना नहीं पाए।।

कुछ दिनों बाद शुरू हुआ टॉर्चर
शादी के महज एक साल बाद ही ससुराल पक्ष से धर्म बदलने को लेकर दबाव बनाया जाने लगा। कई बार प्रिया के साथ मारा-पीटा भी गया। स्थानीय स्तर पर कई पंचायतें भी हुईं, जिसके बाद मामला कुछ समय के लिए सुलझ गया था।
इसके बाद फिर टॉर्चर शुरू हो गया। परेशान होकर प्रिया ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *