अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

दो बच्चों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी… दीवार पर लिखा- पत्नी-उसका आशिक जिम्मेदार, वो रोज रात उसके पास…

खबर इंडिया की।महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिलाकर्मी के पति ने मासूम बेटा-बेटी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। उसने दोनों बच्चों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटकाया। फिर छत के कुंडे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
मौत से पहले पति ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा- ‘हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी और उसका आशिक सोनू गौतम है। मेरे साथ रहते हुए भी वह सोनू से बात करती है। बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं।’

वारदात रविवार सुबह 7 बजे की है. जब पति ने बच्चों की हत्या की, तो उनकी चीख निकली। चीख सुनकर नीचे के फ्लोर में रहने वाले किराएदारों को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई, तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिर वो लोग ऊपर देखने आए। दरवाजा खटखटाया, तो नहीं खुला। फिर उन्होंने महिला जवान को फोन किया। वह उस वक्त ड्यूटी पर थी।थोड़ी देर में महिला जवान घर आई। दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का सीन देखकर सभी सन्न रह गए। खिड़की के सहारे 4 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की लाश टंगी थी। जबकि, पति का शव कमरे में कुंड से लटका था।

 

किराएदार को चीख-पुकार सुनाई दी
नौतनवा में 66वीं वाहिनी SSB में वंदना भारती (35) फोर्थ क्लास में तैनात है। उसकी साल-2019 में अमरेश (40) से शादी हुई थी। वंदना शादी के पहले से ही नौकरी कर रही है। वह एक साल पहले यहां आई थी, इससे पहले उसकी झारखंड में पोस्टिंग थी। वंदना यहां पति के अलावा बेटा अमरेंद्र कुमार (4) और बेटी कंचन (3) के साथ किराए के मकान की पहली मंजिल पर रहती थी।शनिवार शाम वंदना ड्यूटी पर चली गई थी। फिर रविवार तड़के आई और घर का काम-काज निपटाने के बाद वापस ड्यूटी पर चली गई। सुबह करीब 7 बजे मकान में नीचे रहने वाले किराएदार को चीख-पुकार सुनाई दी। जब वह ऊपर गया, तो वंदना के कमरे का गेट अंदर से बंद था। इसके बाद उसने वंदना को कॉल की।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *