अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

क्या इस वजह से गई भोपाल की मॉडल खुशी की जान, बॉयफ्रेंड कासिम पर दर्ज हुआ लव जिहाद केस

उमाकांत त्रिपाठी।भोपाल की मॉडल खुशबू उर्फ खुशी की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात उसके लिव इन पार्टनर कासिम के खिलाफ मारपीट, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का केस दर्ज कर लिया है। अब मामले में छोला थाना पुलिस जांच करेगी।
इससे पहले खुशबू की दो बड़ी बहनों ने पुलिस में बयान दर्ज कराए थे। उन्होंने बताया कि हमें दिवाली के कुछ दिन पहले पता चला था कि खुशबू ने जिस राहुल को अपना दोस्त बताकर मिलाया था उसका असली नाम कासिम है। उसने नाम बदलकर खुशबू से दोस्ती की थी। वह दबाव बना रहा था कि खुशबू धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी कर ले। धर्म परिवर्तन के लिए वह उसके साथ मारपीट करता था।

खुशबू की बड़ी बहनों तारा और प्रीति ने पुलिस को बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। 2022 में उनके भाई का निधन हो चुका है।
खुशबू ही घर का खर्च चला रही थी। 2022 से वह भानपुर मल्टी में किराए से रह रही थी।

इधर, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें गर्भाशय की नली फटने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसका बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। खजूरी सड़क पुलिस ने पीएम रिपोर्ट और खुशबू की बहनों के बयान के आधार पर कासिम खान के खिलाफ मारपीट, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससीएसटी एक्ट के तहत जीरो पर मुकदमा दर्ज कर केस डायरी छोला मंदिर थाना भेजी था।

इस मामले में मॉडल का बॉयफ्रेंड कासिम पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। कासिम और मॉडल खुशबू डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। कासिम ने पुलिस के सामने खुद को निर्दोष बताया है। उसके खिलाफ शराब तस्करी का एक केस लटेरी में दर्ज है।कासिम मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला है। खुशबू को परिजन से मिलाने उज्जैन ले गया था। वहां से लौटते समय बस में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के करीब बस रुकवाकर कासिम ही मॉडल को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

कासिम बोला- खुशबू के गर्भ में मेरा ही बच्चा था
कासिम ने पुलिस को बताया कि खुशबू के गर्भ में मेरा ही बच्चा था। हम दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते थे। हमारी मुलाकात एक लाउंज में हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बात होने लगी। 16 महीने पहले दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और लिव इन में रहने लगे।

बॉयफ्रेंड ने कहा- खुशबू के साथ मारपीट नहीं की
जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। हाल ही में हमने इसकी जानकारी परिजन को दी थी। मैंने ही खुशबू की मां को यह बात बताई थी। मैंने खुशबू के साथ मारपीट नहीं की। कभी उसके साथ किसी तरह का गलत बर्ताव नहीं किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।

कासिम के दोस्त की पत्नी से बहन का विवाद हुआ था
खुशबू की बड़ी बहन काजल अहिरवार ने बताया कि हमारे पिता का निधन हो चुका है। हम तीन बहनों में खुशबू सबसे छोटी थी। 2 महीने पहले लटेरी में रहने वाले कासिम के एक दोस्त की पत्नी से बहन का विवाद हुआ था, तब कासिम ने ही मेरी बहन से मारपीट की थी।खुशबू और कासिम एक साथ भानपुर मल्टी में रह रहे थे। करीब डेढ़ महीने से उनके फ्लैट में ताला लगा है। कासिम शराब तस्करी के मामले में जेल चला गया था, जिसके बाद खुशबू कुछ समय यहां रही। बाद में वह मां के घर मंडी बामोरा चली गई। कासिम के जेल से आते ही दोनों फिर एक साथ रहने लगे।

Related Posts

पानी से लड़की का शरीर भिगाया, रंग लगाया.. होली के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

खबर इंडिया की। होली के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

1 of 726

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *