न्यूज़भारतहेडलाइंस

तीसरे टर्म में लोगों से लूटा गया काला धन जनता को लौटाएगी केंद्र सरकार, पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने करप्शन में लूटे गए 17 हजार करोड़ रुपए विक्टिम्स को लौटा दिए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं सलाह ले रहा हूं कि लोगों से लूटा गया धन उन्हें कैसे लौटाया जा सकता है।
मोदी ने यह बात रिपब्लिक को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि हमारी एजेंसियों ने 1.25 लाख करोड़ रुपए जब्त किए हैं। हम टीवी पर देखते हैं कि रुपयों के कई ढेर लगे हैं, जो गरीबों और मिडिल क्लास लोगों से लूटे गए हैं। यह धन भी लोगों को लौटाया जा सकता है।

PM मोदी बोले
मोदी ने कहा कि केरल में एक बड़ा कोऑपरेटिव बैंक स्कैम है। इसे कम्युनिस्ट लोग कंट्रोल करते हैं। ये पैसा भी गरीबों और मिडिल क्लास का है। मैंने इस स्कैम में शामिल नेताओं की प्रॉपर्टी अटैच की है। मैं सलाह ले रहा हूं, लेकिन कई मामलों में हमें ट्रेल मिल जाती है कि किसने किसे पैसा दिया। अब तक हम 17 हजार करोड़ रुपए लोगों को लौटा चुके हैं।पीएम ने कहा कि केरल के कोऑपरेटिव बैंक स्कैम में शामिल नेताओं की प्रॉपर्टी अटैच की गई है।

7 मई को भी पीएम ने दिया था बयान
7 मई को आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम के वेमागिरी में भी पीएम ने कहा था कि मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं कि लोगों से जो धन भ्रष्टाचार के जरिए लूटा गया है, उसे लोगों को कैसे लौटाया जाएगा। दरअसल, 6 मई को झारखंड के मंत्री के सचिव के नौकर के घर से 30 करोड़ रुपए मिले थे।
इसे लेकर पीएम ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता है कि ऐसे लोग गांधी परिवार के करीबी क्यों निकलते हैं। इन लोगों ने अपने नौकर के घर को भ्रष्टाचार का गोदाम बना दिया है।

PM मोदी बोले
पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू में उन आरोपों का खंडन किया, जिसमें विपक्ष ने कहा था कि पीएम सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब रुपयों के ढेर दिखाई देते हैं, तो कैसे किसी को CBI या ED के काम पर शक हो सकता है। सच ये है कि भ्रष्टाचारी लोग रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं।
30 मार्च को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि इससे पहले किसी सरकार ने इस तरीके से इन्वेस्टिगेशन एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं किया है, न ही किसी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया है, जितना नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते 10 साल में किया है।

PM मोदी बोले
कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी:टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन कर समाज में जहर घोल रही, उसे आपकी चमड़ी का रंग पसंद नहीं
PM नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की एक रैली में कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड लूट, तुष्टिकरण और वंशवाद का है। मोदी ने कहा कि 10 साल पहले देश में बम धमाके होते थे, ऐसे आतंकी हमले अब नहीं होते। पूरी खबर यहां पढ़ें…

PM बोले
शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया:क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है; राहुल ने पूछा- ये आपका पर्सनल एक्सपीरियंस है क्या?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। 5 उद्योगपति, अंबानी और अडाणी, लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है…क्यों? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है?

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *