न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मलाइका के पिता का अंतिम संस्कार: एक्स हसबैंड अरबाज, खान परिवार के साथ सैफ-करीना ने भी अंतिम दर्शन

खबर इंडिया की। मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में हो चुका है। मलाइका अपनी मां जॉइस और बहन अमृता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पिता के घर से श्मशान घाट पहुंचीं। पिता के घर से मां और बेटे के साथ श्मशान के लिए रवाना होतीं मलाइका अरोड़ा। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान सबसे पहले श्मशान पहुंचे थे।

मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी वाइफ शूरा खान के साथ सबसे पहले श्मशान पहुंचे। इसके अलावा करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, फराह खान और अरशद वारसी समेत कई सेलेब्स श्मशान में नजर आए।

अंतिम दर्शन में पहुंचे ये सेलेब्स
मलाइका, मां जॉइस और बेटे अरहान के साथ सुबह श्मशान के लिए रवाना हुईं। बेटे और हसबैंड के साथ पिता के घर से निकलीं मलाइका की बहन अमृता। घर से लेकर श्मशान पहुंचने तक मलाइका की मां के आंसू नहीं थमे। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज भी वाइफ के साथ श्मशान घाट पहुंचे। एक्टर अर्जुन कपूर भी श्मशान में नजर आए। मलाइका के इस मुश्किल वक्त में अर्जुन उनके साथ नजर आए। सैफ अली खान भी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ नजर आए। फिल्ममेकर फराह खान भी भाई साजिद खान के साथ श्मशान पहुंचीं। अरबाज के भाई सोहेल बेटे निर्वाण के साथ पहुंचे। मलाइका की दोस्त एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी यहां पहुंचीं। अरशद वारसी पत्नी मारिया के साथ अंतिम संस्कार में पहुंचे।

छठी मंजिल से गिरे थे
छठवीं मंजिल से गिरे थे अनिल मेहता बुधवार को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था। सुबह 9 बजे अनिल मेहता (62) की बॉडी बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट आयशा मैनोर के नीचे पड़ी मिली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने छठवीं मंजिल से कूदकर जान दी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *