न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी की वेशभूषा लुक देखा क्या: CJI के घर गणेश पूजा में इस लुक में पहुंचे पीएम मोदी, देखे तस्वीरें

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल हुए। मोदी ने X पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं। CJI और उनकी पत्नी कल्पना दास के साथ मोदी की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया।

वीडियो में CJI अपने घर में मोदी का स्वागत करते दिखे। मोदी ने CJI और उनके परिवार के साथ भगवान गणेश की आरती की। प्रधानमंत्री मराठी पोशाक पहने हुए थे। उन्होंने मराठी टोपी भी पहन रखी थी। CJI चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना ने PM मोदी का अपने घर में स्वागत किया। PM मोदी गोल्डन कलर का मराठी धोती-कुर्ता और टोपी पहनकर CJI के घर गए थे।

संजय राउत बोले- क्या CJI हमें न्याय दे पाएंगे, मन में शंका पैदा हो गई PM मोदी के CJI के घर जाने के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि CJI चंद्रचूड़ महाराष्ट्र मामले (उद्धव और शिंदे गुट के बीच शिवसेना पार्टी का नाम-सिंबल विवाद) की सुनवाई कर रहे हैं। मोदी के साथ उनके दोस्ताना रिश्ते देखकर हमें शंका है कि क्या हमें न्याय मिलेगा।

अगर संविधान का संरक्षक राजनेताओं से मिलता है, तो यह लोगों के मन में संदेह पैदा कर सकता है। महाराष्ट्र के हमारे मामला की सुनवाई CJI चंद्रचूड़ के सामने चल रही है। इसलिए हमें शंका है कि क्या हमें न्याय मिलेगा। PM मोदी, केंद्र सरकार इस केस में दूसरी पार्टी हैं। चीफ जस्टिस को इस मामले से खुद को दूर कर लेना चाहिए। इस मामले में दूसरी पार्टी के साथ उनके संबंध खुलेआम नजर आ रहे हैं। तीन साल से तारीख पर तारीख मिल रही है। महाराष्ट्र में गैर कानूनी सरकार चल रही है। NCP और शिवसेना जैसी पार्टी को जिस तरह तोड़ा गया, वह गलत है। PM मोदी खुद गैर कानूनी सरकार को बचाने में रूचि ले रहे हैं।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *