दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पाकिस्तान के एक और झूठ की खुली पोल, पूरी तरह से सुरक्षित है सिरसा-सूरतगढ़ एयरबेस, S-400 को नहीं हुआ कोई नुकसान

उमाकांत त्रिपाठी।MEA Press Conference: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि- पाकिस्तान गलत जानकारी फैला रहा है. उसने भारतीय S-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को तबाह करने के झूठा दावा किया है. भारत पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है. विक्रम मिसरी ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सरकारी एजेंसिया लगातार उनके सेना की तरफ से की गई गतिविधियों के बारे में झूठे दावे को बढ़ावा दे रही है. उनके तरफ से देश में विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने और उन्हें नष्ट करने के उनके दावे पूरी तरह से झूठे हैं.

विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरुआत में कहा कि पिछले दो तीन ब्रीफिंग में हम बता चुके हैं की पाकिस्तान की तरफ से प्रोवोकेटिव एक्टिविटी की जा रही हैं. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को मजबूती से जवाब दिया है. पाकिस्तानी एक्टिविटी पिछले 2-3 दिनों उकसाने वाली देखी जा रही है , इसके जवाब में भारत पूरी जिम्मेदारी से जवाब दे रहा है.

जानें- भारत की प्रतिक्रिया
भारत की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि सभी सैन्य कार्रवाई केवल आतंकवादी ठिकानों और सैन्य संपत्तियों के खिलाफ की गई हैं, जबकि पाकिस्तान अपनी तरफ से नागरिकों को ढाल बनाकर उन्हें भी संकट में डाल रहा है. भारत ने इस पूरे अभियान को संयमित, सटीक और नैतिक सैन्य सिद्धांतों के अनुसार अंजाम दिया है. दूसरी तरफ पाकिस्तान सैन्य ठिकानो पर हमला कर रहा है और आम नागरिकों का निशाना बना रहा है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *