दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

नशे के खिलाफ एक्शन में मोदी सरकार: गृहमंत्री अमित शाह बोले- ड्रग मुक्त भारत बनाना हमारा संकल्प, बताया नशामुक्त भारत का प्लान

उमाकांत त्रिपाठी। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार सख्त हो गई है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि -मोदी सरकार पैसे के लालच में युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

अमित शाह ने क्या कहा.?
एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ड्रग-मुक्त भारत बनाने के लिए निर्मम और सावधानीपूर्वक जांच के साथ नशीली दवाओं के खतरे का मुकाबला करना जारी रखने का संकल्प लेती है। नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे की रणनीति के साथ अचूक जांच के परिणामस्वरूप भारत भर में 12 अलग-अलग मामलों में 29 ड्रग तस्करों को अदालतों ने दोषी ठहराया है। मोदी सरकार की नशीली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

गृह मंत्रालय ने बताए आंकड़े
केंद्रीय गृह मंत्री के ट्वीट के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति में गृह मंत्रालय ने कहा कि शाह के मार्गदर्शन में एनसीबी 2047 तक नशा मुक्त भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। विज्ञप्ति में सरकार की ओर से की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी गई है। इसमें उन 12 मामलों का ब्योरा दिया गया है, जिनमें अदालत ने सजा सुनाई। इसमें 2019 में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रेलवे स्टेशन पर 23.859 किलोग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और 14 साल जेल की सजा सुनाई गई।

एमपी और बंगाल में भी हुआ एक्शन
सितंबर 2021 में एनसीबी ने मध्य प्रदेश के सिवनी में 152.665 किलोग्राम गांजा जब्त किया। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और विशेष अदालत ने 15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। जुलाई 2020 में पश्चिम बंगाल के प्लासी और कृष्णानगर के बीच एक ट्रक से 1,301 किलोग्राम गांजा जब्त किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक को 15 साल के कारावास की सजा सुनाई गई।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *