दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अमित शाह से मिलने पहुंचे सांसद विद्युत महतो, गृहमंत्री को दी ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की बधाई

उमाकांत त्रिपाठी जमशेदपुर: संसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान, सांसद महतो ने ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई दी।

सांसद महतो ने कहा कि-  गृह मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में ही यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। उन्होंने इस सफलता को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की रणनीति और नेतृत्व की सराहना की।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने सांसद महतो से उनके कुशल क्षेम की जानकारी ली और झारखंड के वर्तमान हालात पर भी चर्चा की। सांसद महतो ने गृह मंत्री को झारखंड की स्थिति से अवगत कराया और राज्य में चल रहे विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे भी उपस्थित थे।

 

Related Posts

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *