उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

यूपी के मंत्री कपिल देव ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, इस रिकॉर्ड को लेकर दी बधाई

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके ऐतिहासिक 2,259 दिन के सफल और सतत गृहमंत्री कार्यकाल पर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने दिल्ली में भेंट कर शुभकामनाएं और बधाई दी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि- शाह ने अपने गृहमंत्री कार्यकाल में जो ऐतिहासिक निर्णय लिए, वे भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के इतिहास में मील का पत्थर हैं। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ना हो या आतंकवाद, नक्सलवाद एवं संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार करना, हर मोर्चे पर उनका नेतृत्व मजबूत, स्पष्ट और राष्ट्रहित में रहा है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री की सोच और कार्यप्रणाली ने देश की सुरक्षा नीति को नई दिशा दी है। आधुनिक खुफिया ढांचे का विकास, सुरक्षाबलों को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना और आंतरिक समन्वय तंत्र को सशक्त बनाना उनकी दूरदर्शी रणनीति का परिचायक है।

 

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि- गृहमंत्री अमित शाह न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि वे करोड़ों देशवासियों और कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श भी हैं। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण, तेज निर्णय क्षमता और संगठनात्मक नेतृत्व आज के भारत को एकजुट, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उन्होंने गृह मंत्रालय को केवल एक प्रशासनिक विभाग नहीं, बल्कि राष्ट्र की धड़कन बनाने का कार्य किया है।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि- देश को अमित शाह जैसे दूरदर्शी, निष्ठावान और राष्ट्रप्रथम भाव रखने वाले नेता पर गर्व है। उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल केवल एक संख्या नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और एकता की गाथा है। हम सब उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेकर भारत को

 

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 715

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *