न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

खरगे जी बैठकर भी नारे लगा सकते हैं… विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में PM मोदी का भाषण, जानिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी। बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों में भारी हंगामा जारी है। बुधवार को जहां विपक्षी सांसदों ने सदन के अंदर जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन टल गया था। अब पीएम मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में अपना भाषण दिया।पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का भाषण है।

खरगे पर पीएम मोदी ने कसा तंज
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- देश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर भी तंज कसा और कहा कि वे बैठ कर नारेबाजी करें।

विपक्षी सांसदों का राज्यसभा से वॉकआउट
पीएम मोदी ने देश के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज के नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि हमें हर लक्ष्य को प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री के भाषण के बीच विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की और फिर सभी ने वॉकआउट कर लिया। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- देश दिन-प्रतिदिन युवा होता जा रहा है और विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत हर चुनौतियों का समाधान दे रहा है, तेज गति से अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और हर क्षेत्र में विश्वास से आगे बढ़ रहा है देश।

 

जानिए- बजट पर पीएम मोदी का भाषण
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते वर्ष देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा,कि- राष्ट्रपति जी ने बहुत ही बढ़िया तरीके से पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है। राष्ट्रपति जी ने इस देश के मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि… सभी विषयों को विस्तार से रखते हुए भारत की प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,कि- देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की है। हर वर्ग के सामर्थ्य को उन्होंने शब्दांकित किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति एक विश्वास व्यक्त किया है। ये हम सभी के लिए प्रेरक है।”

दूसरा क्वार्टर क्यों है निर्णायक?
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है, लेकिन यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही निर्णायक है, जैसे पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर निर्णायक रहा था। उन्होंने कहा,कि- मैं साफ साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ये दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है, उतनी ही तेज गति से आगे बढ़ने वाला है।

Related Posts

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *