न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

अंग्रेजी में साइन करते.. भाषा विवाद के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, सीएम स्टालिन पर कसा तंज

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आज तमिलनाडु में रामनाथपुरम में न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने तमिलनाडु की विकास बात की।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की डीएमके सरकार और सीएम एमके स्टालिन पर तंज कसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि- कुछ लोग बिना किसी वजह के रोते रहते हैं। वहीं, भाषा विवाद को लेकर भी पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर तंज कसा।

स्टालिन पर पीएम मोदी ने कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि- कुछ लोगों को केवल रोने की आदत होती है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु की रेल परियोजनाओं के लिए आवंटित धन लगभग सात गुना बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि- 2014 से पहले रेलवे परियोजना के लिए हर साल सिर्फ 900 करोड़ रुपये मिलते थे। इस साल तमिलनाडु का रेल बजट 6,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

पीएम ने बताया कि- सरकार 77 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी कर रही है, जिनमें रामेश्वरम स्टेशन भी शामिल है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों और राजमार्गों पर काफी काम किया गया है।

भाषा विवाद पर पीएम ने क्या कहा?
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि तमिल भाषा और तमिल विरासत दुनिया के हर कोने तक पहुंचे।

 

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 646

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *