न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, 6 दिन पहले खुले कैफे पर आतंकी संगठन का हमला, किसने ली जिम्मेदारी

खबर इंडिया की।मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे (Kap’s Cafe) पर फायरिंग की गई है. हैरानी की बात ये है कि कपिल का ये कैफे अभी हाल ही में खुला था. फायरिंग की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में एक शख्स रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. शख्स कार में है और वहीं से ये वीडियो भी बनाया जा रहा है.

कपिल का ये कैफे कनाडा के सरे इलाके में है. कुछ ही दिनों पहले इस कैफे की बड़े स्तर पर ओपनिंग की गई थी. कपिल के इस कैफे पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी जा रही थी. कपिल ने खुद कुछ रोज़ पहले अपने इस इंटरनेशल कैफे का वीडियो शेयर किया था. फायरिंग का ये वीडियो रात का है, जहां एक कार सवार कैफे के शीशों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानिए- किसने ली कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी?
आपको बता दें कि- जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल गैंग ने ली है. मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से जुड़े आतंकी हरजीत सिंह उर्फ लाडी का नाम सामने आ रहा है. लाडी एक कुख्यात आतंकी है, जिसका पहले भी कई वारदातों में नाम सामने आता रहा है. लाडी NIA की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल है.

जानिए- कब खुला था कपिल शर्मा का ये कैफे?
कपिल के इस कैफे को खुले हुए अभी मात्र 6 दिन हुआ है. कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कैफे की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. कपिल शर्मा इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं. ऐसे में फायरिंग जैसी सनसनीखेज वारदात ने इलाके में सभी को हिलाकर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक, घटना को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि कपिल का कैफे जिस इमारत में है, उसका मालिक कोई और है.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *