क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, ऋषभ पंत को लगी चोट, मैदान छोड़कर गए बाहर, जानें क्या है हालात

खबर इंडिया की।लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत गुरुवार 10 जुलाई को हो गई. मगर पहले ही दिन टीम इंडिया को एक ऐसा झटका लगा, जिसने उसकी टेंशन बढ़ा दी है. इस सीरीज में अपने बल्ले और विकेटकीपिंग से दमदार भूमिका निभा रहे उप-कप्तान ऋषभ पंत मैच के बीच ही चोटिल हो गए, जिसके चलते उन्हें बीच मैदान छोड़कर लौटना पड़ा. ऐसे में पंत की जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग के लिए उतरना पड़ा. BCCI ने कुछ देर बाद एक पंत की चोट पर अपडेट दिया और बताया कि मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है.टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के पहले दिन टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले फील्डिंग के लिए उतरना पड़ा. पहले सेशन में ही टीम इंडिया को 2 सफलता मिल गई थीं, जिसमें पंत ने अहम भूमिका निभाई थी क्योंकि दोनों बार पंत ने ही विकेट के पीछे कैच लपके थे. मगर दूसरे सेशन में पंत ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं रह सके और चोट के कारण उन्हें बाहर लौटना पड़ा.

 

गेंद रोकने के चक्कर में लगी चोट
ये सब हुआ पहले दिन के दूसरे सेशन में, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पारी का 34वां ओवर लेकर आए. इस ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप के बाहर थी, जिसे विकेटकीपर पंत ने अपने बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश की. मगर उनकी ये कोशिश नाकाम रही और गेंद 4 रन के लिए चली गई. हालांकि अगले ही पल हर किसी का ध्यान 4 रन पर नहीं, बल्कि पंत पर लग गया क्योंकि वो दर्द से चीखने लगे. असल में डाइव लगाने के कारण उनके बाएं हाथ की उंगली मुड़ गई और वो दर्द से परेशान हो गए.तुरंत ही टीम इंडिया के डॉक्टर मैदान पर पहुंचे और उन्होंने ‘मैजिक स्प्रे’ लगाकर दर्द को कम करने की कोशिश की. इसके चलते पंत ने वापस कीपिंग शुरू की लेकिन इस दौरान वो ग्लव्स पहनते हुए भी दर्द में दिख रहे थे. पंत ने उस ओवर की बची हुई 5 गेंदों में भी कीपिंग की लेकिन ओवर खत्म होते ही पवेलियन लौट गए. ऐसे में उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग के लिए उतारा गया.

 

पंत की स्थिति पर BCCI ने दिया अपडेट
उधर जैसे ही पंत टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, लॉर्ड्स की बालकनी में बैठकर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हेड कोच गौतम गंभीर भी उठकर पंत का हाल जानने के लिए चले गए. पंत की चोट के कुछ देर बाद भारतीय बोर्ड की ओर से एक आधिकारिक अपडेट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जिसमें बताया गया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज के बाएं हाथ की तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) उंगली में चोट लगी है, जिसके बाद उनको ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. बोर्ड ने साथ ही बताया कि मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 604

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *