दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया का प्लैन क्रैश, 242 यात्री थे सवार, अमित शाह ने की गुजरात CM से बात

खबर इंडिया की। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। हादसा टेकऑफ के समय हुआ, जब विमान का पीछे का हिस्सा किसी पेड़ से टकरा गया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन पटेल सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव कर्मियों की कई टीमें भी एयरपोर्ट भेजी गई हैं।

तकनीकी खराबी की वजह से हादसा
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

हादसे की जानकारी:
– विमान का नंबर: AI171
– हादसे का समय: लगभग 1:30 बजे
– स्थान: अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र के ऊपर
– यात्रियों की संख्या: 242 (क्रू मेंबर समेत)
– घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अधिकारियों की प्रतिक्रिया
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी से बात की है।
– अमित शाह ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
– मौके पर NSG की टीम है।
– सीएम भूपेंद्र पटेल सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Posts

1 of 845

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *