उमाकांत त्रिपाठी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर दरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि- मणिपुर की धरती आशा और आकांक्षाओं की धरती है। दुर्भाग्य से हिंसा ने इस खूबसूरत क्षेत्र पर अपनी छाया डाल दी है। कुछ समय पहले मैं राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मिला। उनसे मिलने के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मणिपुर में आशा और विश्वास का एक नया सवेरा उग रहा है। कहीं भी विकास की जड़ें जमाने के लिए शांति आवश्यक है। पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर में कई संघर्षों और विवादों का समाधान हुआ है।
मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत में राज्य के लोगों पारंपरिक नृत्य से किया. पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पीएम मोदी के इस दौरे को शांति और स्थायी प्रगति की ओर ले जाने वाला क्षण बताया है.
मोदी सरकार मणिपुर के साथ
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि- यहां के लोगों ने शांति का मार्ग चुना है और विकास को प्राथमिकता दी है। हमें संतोष है कि हाल ही में पहाड़ियों और घाटियों में विभिन्न समूहों के साथ समझौतों पर बातचीत हुई है। ये भारत सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं जिनमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। मैं सभी संगठनों से शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की अपील करता हूं। मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।
हमारी सरकार ने किया विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यहां गांवों में पहुंचना कितना मुश्किल था, आप सभी जानते हैं. अब सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है. इसका बहुत अधिक लाभ पहाड़ी लोगों को, ट्राइबल गांवों को हुआ है. हमारी सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है. जीरीबाम-इम्फाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी.
शांति के रास्ते पर आगे बढ़ें
पीएम न कहा कि हमें संतोष है कि हाल ही में hills और valley में अलग-अलग groups के साथ समझौतों के लिए बातचीत हुई है. ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है. मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें. मैं आपके साथ हूं. भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले पहाड़ी और आदिवासी इलाकों में अच्छे स्कूल और अस्पताल बस एक सपना ही थे. आज भारत सरकार के प्रयासों से यह स्थिति बदल रही है. चुराचांदपुर में अब एक मेडिकल कॉलेज स्थापित हो गया है. आजादी के दशकों बाद भी, मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था. हमारी सरकार ने इस जरूरतों को पूरा किया है.














