न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी, कहा- मैं झुककर यहां के लोगों को नमन करता हूं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2023 मणिपुर हिंसा के बाद पहली बार वहां पहुंचे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने मणिपुर को 8500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने हिंसा की वजह से विस्थापित लोगों के परिवारों से मुलाकात भी की। मणिपुर में हुई हिंसा के दौरान चूड़ाचांदपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था. यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के लोगों को सलाम और सिर झुकाकर नमन करता हूं।

हम दूर करेंगे सभी समस्याएं- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर बॉर्डर से सटा राज्य है। यहां कई चुनौती रही हैं। अच्छी सड़कें न होने से जो परेशानी आपको आई है। उसे हम दूर करेंगे। मैंने मणिपुर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कहा। हमने मणिपुर में रेल और रोड का बजट बढ़ाया। शहरों के साथ गांवों तक सड़कें पहुंचाने पर जोर लगाया। यहां नेशनल हाईवे पर 3700 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 8700 करोड़ से नए हाईवे पर काम चल रहा है।

पीएम ने दी मणिपुर को बधाई
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं। यहां की संस्कृति में बड़ा सामर्थ्य है। मणिपुर के नाम में ही मणि है। यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। मैं मणिपुर के लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से विकसित हो रहा है। हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। आज हमारा लक्ष्य देश के कोने-कोने तक विकास पहुंचाने का है। मणिपुर में भी विकास कार्य होंगे।

मैं कभी नहीं भूल सकता
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की धरती साहस और वीरता की धरती है। मैंने सड़क पर जो दृश्य देखे, उसके लिए मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ कि आज मेरा हेलीकॉप्टर काम नहीं कर रहा था। जिस तरह से मैंने मणिपुर के युवाओं और बुजुर्गों को हाथों में तिरंगा लिए देखा, मैं इस पल को जीवन में कभी नहीं भूल सकता।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *