न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

आपका पैसा आपका हक.. पीएम मोदी की अपील से खुल सकती है आपकी किस्मत, जानिए कैसे

उमाकांत त्रिपाठी।मोदी की ताजा अपील आपकी किस्मत सचमुच में बदल सकती है! देशभर में करोड़ों रुपये ऐसी भूली-बिसरी संपत्ति के रूप में पड़े हैं। लेकिन अनजान होने के कारण यह पैसा सालों से उपयोग में ही नहीं आया। अब सरकार इसे वापस लोगों तक पहुंचाने के मिशन पर है।

क्या आपको पता है कि- आपकी मेहनत की कमाई कहीं बैंक, बीमा कंपनियों या म्यूचुअल फंड में वर्षों से बिना दावा किए पड़ी हो सकती है? हो सकता है आपकी या आपके परिवार की हजारों या लाखों रुपये की रकम आपके नाम इंतजार कर रही हो, लेकिन बस आप तक पहुंच नहीं पा रही! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील इसी छिपे खजाने को वापस लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पीएम मोदी ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए बताया कि- देश में करीब 78,000 करोड़ रुपये बैंक खातों में, 14 हजार करोड़ रुपये बीमा कंपनियों में, 3000 करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड और 9000 करोड़ रुपये डिविडेंड के रूप में अनक्लेम्ड पड़े हैं। यह रकम उन करोड़ों भारतीयों की है, जिन्होंने किसी कारणवश समय पर इसे क्लेम नहीं किया।

 

पीएम मोदी ने कहा कि- लोगों की अटकी हुई रकम वापस दिलाने के लिए सरकार ने अक्टूबर 2025 में ‘Your Money, Your Right’ अभियान शुरू किया। इस अभियान का मकसद है कि हर व्यक्ति को उसकी अपनी कमाई आसानी और साफ-सुथरे तरीके से वापस मिल सके।

 

सरकार के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक देश के 477 जिलों में सुविधा कैंप लगाए जा चुके हैं, जिसमें दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इन प्रयासों का बड़ा असर भी दिख रहा है कि अब तक करीब 2000 करोड़ रुपये असली मालिकों को वापस मिल चुके हैं।

पीएम मोदी की जनता से अपील

पीएम मोदी ने जनता से अपील की है कि- वे समय निकालकर इन पोर्टल्स पर अपनी या परिवार की अनक्लेम्ड रकम चेक करें। कई बार पुरानी बैंक पासबुक, खोई पॉलिसी, पुराने शेयर या पुरानी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में जमा रकम का अंदाजा किसी को नहीं होता और यही पैसा आपकी किस्मत बदल सकता है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

जिस्म पर रंग लगाकर ये कैसा रोमांस? पति-पत्नी इंस्टाग्राम पर फैला रही अश्लीलता, बैन करने की मांग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने की होड़ अब एक नई…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *