दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

इस बार G7 समिट में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी, 6 साल में पहली बार नहीं लेंगे हिस्सा, जानें क्या है वजह.?

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi G7 Summit: कनाडा 16-17 जून 2025 को G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन करने वाला है. वहीं 6 साल में पहली बार ऐसा होगा जब पीएम मोदी इस समिट का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. संभावना है कि पीएम मोदी इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि बैठक के लिए उन्हें कनाडा की तरफ से अभी तक आधिकारिक रूप से कोई आमंत्रण भी नहीं आया है.

 

कनाडा की ओर से G7 समिट का आयोजन अल्बर्टा में किया जाएगा. कनाडा के G7 के प्रवक्ता ने ‘TOI’के साथ बातचीत में इसकी कोई पुष्टि नहीं की है कि पीएम मोदी इसमें शामिल होंगे या नहीं. वहीं भारत की ओर से आखिरी समय में किसी भी तरह के न्यौते पर विचार करने की भी कोई संभावना नहीं है. क्योंकि इसमें लॉजिस्टिक समेत अलगाववादियों की ओर से यात्रा में बाधा डालने के संभावित प्रयास और दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंध जैसी बाधाएं हैं.

गेस्ट लीडर्स के नामों की नहीं हुई घोषणा
कनाडा की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस शिखर सम्मेलन के लिए गेस्ट लीडर्स के नामों के लिस्ट की घोषणा नहीं की गई है, हालांकि कनाडा की मीडिया का दावा है कि ओटावा ने यूक्रेन, साउथ अफ्रीका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं को न्यौता दिया है. वहीं इसमें प्रमुख विश्व अर्थव्यवस्थाओं के शासनाध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे. ऐसा पहली बार होगा जब पीएम मोदी इस बैठक में शामिल नहीं होने वाले हैं.

सिख अलगाववादियों ने की थी मांग
बताया जा रहा है कि- भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को G7 समिट में आमंत्रण न देने के लिए सिख अलगाववादियों ने कार्नी सरकार ने मांग की थी. इसके लिए पिछले हफ्ते अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच के लिए भारत के सहयोग करने में कोई इच्छा न जाहिर करने का हवाला दिया गया था. बता दें कि पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था. वहीं भारत ने बार-बार कहा कि- कनाडा ने अपने इस दावे को किसी सबूत के साथ पेश नहीं किया है. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच बढ़ती खाई अधिक गहरी होती गई.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 870

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *