न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: गांधीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री, कहा- कांटे निकालकर रहेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत गांधीनगर में एक भव्य रोड शो के साथ की. यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला गुजरात आगमन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा था, जो राजभवन से महात्मा मंदिर तक निकाला गया और इसमें हजारों लोग शामिल हुए. पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोलते हुए बोले ‘कांटे को निकालकर रहेंगे.

‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा शहर
सड़कों के किनारे खड़े हज़ारों लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। चारों ओर ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल जोशीला हो उठा. लोग फूलों की मालाएं, पंखुड़ियां और भगवा झंडों के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत में खड़े थे. बीजेपी समर्थकों ने पूरे रास्ते को सजाया, जिससे उत्सव जैसा माहौल बन गया.

गुजरात में गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,कि- मैं 2 दिनों से गुजरात में हूं. कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद गया और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया ऐसा लग रहा है देश भक्ति का ज्वार है. गर्जना करता सिंदुरिया सागर और लहराता तिरंगा जन मन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम ऐसा नजारा था ऐसा दृश्य था. ये सिर्फ गुजरात में ही नहीं हिंदुस्तान के कोने-कोने में है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 990

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *