न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी 2014 के बाद से 50वीं बार पहुंचे वाराणसी , पूर्वांचल क्षेत्र को दी ₹3884 करोड़ की सौगात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. पीएम बनने के बाद से अपने निर्वाचन क्षेत्र का उनका यह 50वां दौरा है. उनका विमान शुक्रवार सुबह लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. यहां से वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीगंज पहुंचे और एक जनसभा को संबोधित किया. बीजेपी के मुताबिक, पीएम मोदी की जनसभा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए.

पीएम ने पूर्वांचल क्षेत्र को दी करोड़ की सौगात
पीएम मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी काशी वासियों समेत पूर्वांचल क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने 1629.13 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस तरह वह कुल 3884.18 करोड़ रुपये लागत की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.

पीएम मोदी वाराणसी में जनसभा को करेंगे संबोधित
पूरे भारत में जियोग्राफिकल इंडिकेशन (Geographical Indication) या जीआई टैगिंग के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है. अकेले वाराणसी क्षेत्र इस मामले में प्रथम स्थान पर है. भारत सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश को 21 जीआई सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं. इनमें से तीन संस्थाओं को पीएम मोदी ने अपने हाथों से स्टेज पर यह सर्टिफिकेट दिया. इसके अलावा यूपी में आयुष्मान योजना के 70 वर्ष से ऊपर के लाभार्थी सबसे ज्यादा वाराणसी के हैं. इनमें से 3 बुजुर्गों को सांकेतिक तौर पर पीएम मोदी के हाथों आयुष्मान कार्ड दिया गया.यूपी की सभी डेयरी में दूध सप्लाई करने वालों को पीएम मोदी ने 101 करोड़ रुपये का बोनस भी प्रदान किया. जनसभा को संबोधित करने और वाराणसी में लगभग तीन घंटे बिताने के बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से वापस लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर यहां से अपने विशेष विमान में सवार होकर दिल्ली लौटेंगे.

 

जानिए-पीएम मोदी इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

1. जल जीवन मिशन के अंतर्गत 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण (उ०प्र० जल निगम ग्रामीण) 345.12 करोड़

2. उमरहा से अटेसुवा तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लोक निर्माण विभाग) 43.85 करोड़

3. बाबतपुर से जमालापुर तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लोक निर्माण विभाग) 32.73 करोड़

4. वाराणसी-अदोही मार्ग से सेवापुरी ब्लाक तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य (लोक निर्माण विभाग) 21.98 करोड़

5. रामनगर-पंचवटी तिराहा से एनएच-19 तक किला कटरिया सड़क मार्ग का सुदृढीकरण कार्य (लोक निर्माण विभाग) 5.79 करोड़

6. वाराणसी पुलिस लाइन परिसर में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य (गृह) 24.96 करोड़

7. पीएसी रामनगर परिसर में सुरक्षाकर्मी बैरक का निर्माण कार्य (गृह) 10.02 करोड़

8. वाराणसी नगर के 06 वार्डों का सौन्दर्गीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य (पर्यटन) 27.33 करोड़

9. वाराणसी में सामने घाट का पुनर्विकास कार्य (पर्यटन) 10.55 करोड़

10. रामनगर, वाराणसी में शास्त्री घाट का पुनर्विकास कार्य (पर्यटन) 10.55 करोड़

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 868

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *