न्यूज़भारतहेडलाइंस

सागर की जनसभा में बोले पीएम मोदी: धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस, 400 सीट दीजिए हम इसे बंद करेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्हें 400 सीटें क्यों चाहिए। पीएम मोदी ने सागर की सभा में कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। वह यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण चोरी करने का बंद करने के लिए मोदी को 400 पार चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे दलित, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करनी है।

पीएम मोदी बोले
वहीं हरदा की सभा में पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के पास कोई चेहरा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इंडी गठबंधन वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बना रहे हैं। पीएम मोदी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमने साथ काम किया है। मैं शिवराज सिंह को दिल्ली ले जाना चाहता हूं।

सागर और हरदा में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 10 अहम बातें
कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया
मोदी ने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुसलमान की सभी जातियों को ओबीसी कोटे में डाल दिया है। कांग्रेस ने इन सबको ओबीसी में डालकर ओबीसी को जो हक मिलता था उसका बहुत बड़ा हिस्सा उसने छीन लिया।

कांग्रेस को दलित संत का मंदिर बर्दाश्त नहीं
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस हमारी आस्था पर हमले करती है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ठुकरा दिया। कांग्रेस को मंदिर और मंदिर जाने वालों से भी दिक्कत है। कांग्रेस ने सागर में बन रहे महान दलित संत रविदास के मंदिर का भी विरोध किया। ऐसी सोच वाली कांग्रेस को एमपी से दूर रखने में ही भलाई है।

कांग्रेस विरासत पर टैक्स लगाने जा रही
मोदी ने कहा- कांग्रेस का हिडन एजेंडा बाहर आया है। कांग्रेस इन हेरिटेंस टैक्स लेगी। आपके पूर्वजों ने जो संपत्ति बचाई जो आपको मिली है। अब कांग्रेस कहती है कि आप अपनी संतानों को वो संपत्ति नहीं दे सकते। करीब-करीब आधी संपत्ति कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कानूनन आपसे लूट लेगी।

कांग्रेस का खेल बंद करने 400 पार सीटें चाहिए
मोदी ने कहा- ये मुझसे सवाल पूछते है, 400 पार क्यों? मैं जवाब देता हूं। आप जो राज्यों में हथकंडे अपना रहे हो। दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण चोरी करने का खेल खेल रहे हो। आपके ये खेल बंद करने के लिए मोदी को 400 पार चाहिए। मुझे दलित, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करनी है।

विकास तभी आया जब कांग्रेस गई, बीजेपी आई
पीएम मोदी ने कहा- देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है। ये मध्यप्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है, जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्यप्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।

इंडी गठबंधन वाले वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बना रहे
पीएम मोदी ने कहा- मीडिया रिपोर्ट में आया कि इंडी गठबंधन वाले वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बना रहे है। मतलब एक साल एक पीएम, दूसरा साल दूसरा पीएम, तीसरा साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम। ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्सन करने लगे है।

कांग्रेस SC-ST, OBC आरक्षण छीनने की कोशिश करती रही
मोदी ने कहा- 2024 के चुनाव ने देश के सामने कांग्रेस की कलाई खोलकर रख दी है। ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस दलित, आदिवासी और ओबीसी से कितनी नफरत करती है। कांग्रेस हमेशा बाबा साहब के संविधान को मिटाने और दलित, आदिवासी, ओबीसी आरक्षण को छीनने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस इनसे आरक्षण छीनकर उसे अपने खासमखास, प्रिय वोट बैंक को देना चाहती है।

कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को स्वीकार ही नहीं किया
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को स्वीकार ही नहीं किया। भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को राष्ट्रीय जन जातीय गौरव दिवस घोषित किया। भाजपा सरकार में ही लाखों आदिवासी भाई-बहनों को वन अधिकार का पट्टा दिया गया।

चारों तरफ हरदा के मूंग की बात, मुझे तोहफा भी मूंग का दिया
पीएम मोदी ने कहा- अगर सरकार की नीतियां सही हो। तो किसान क्या कर सकता है। ये इस क्षेत्र के किसानों ने करके दिखाया है। इस क्षेत्र में मूंग का उत्पादन जिस प्रकार से बढ़ा है। मैं हेलिकॉप्टर से उतरकर यहां पहुंचा। चारों तरफ मूंग की बात हो रही है। यहां तोहफा दिया तो वह भी मूंग का दिया।

मैं देश के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं
पीएम मोदी ने हरदा में कहा- पहले मोदी जब भी आता था, तो कुछ न कुछ लेकर आता था। आज मैं देने के लिए नहीं आया। आज मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं। देश के उज्जवल भविष्य के लिए मांगने आया हूं। विकसित भारत के लिए कुछ मांगने के लिए आया हूं। मैं आपसे मांगता हूं। आपका आशीर्वाद।

 

इंडी गठबंधन वाले वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बना रहे
इंडी गठबंधन वाले अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे है। आपको ये सुनकर हंसी आएगी। इंडी गठबंधन में चर्चा चल रही है। मोदी बार बार पूछता है बताओ इतना बड़ा देश किसके सुपुर्द करेंगे। नाम तो बताना चाहिए। ये नाम नहीं बताते। बीजेपी ने तो बता दिया, ये मोदी है। ये लोग इसका जवाब ढूंढ रहे थे। जवाब मिल नहीं रहा था। अब मीडिया रिपोर्ट में आया कि उन्होंने फॉर्मूला बनाया कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। कहा जा रहा है कि ये लोग वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बना रहे है। मतलब एक साल एक पीएम, दूसरा साल दूसरा पीएम, तीसरा साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम। बताओ ऐसे में देश का क्या होगा। ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्सन करने लगे है।

पीएम बोले
पीएम मोदी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह को लेकर कहा कि संगठन में मैं और शिवराज साथ काम करते थे। वो मुख्यमंत्री थे, तब मैं भी सीएम था। वो संसद पहुंचे, तब मैंने महामंत्री के नाते साथ काम किया। मैं एक बार फिर से उन्हें लेकर जाना चाहता हूं। उईके जी संसद में मेरे बहुत अच्छे साथी हैं। हमारे काम करते हैं। आप इन्हें वोट देंगे तो मोदी को शक्ति मिलेगी।

पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा- 2024 के चुनाव ने देश के सामने कांग्रेस की कलाई खोलकर रख दी है। ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस दलित, आदिवासी और ओबीसी से कितनी नफरत करती है। कांग्रेस हमेशा बाबा साहब के संविधान को मिटाने और दलित, आदिवासी, ओबीसी आरक्षण को छीनने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस इनसे आरक्षण छीनकर उसे अपने खासमखास, प्रिय वोट बैंक को देना चाहती है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *