दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

मॉरीशस में इस खास अंदाज में हुआ पीएम मोदी का स्वागत, तस्वीरें देख आप भी गर्व से भर जाएंगे

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं. पोर्ट लुईस एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम ने फूलों के हार के साथ किया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी गर्मजोशी देखने को मली. बता दें कि पीएम मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेगी.

मॉरीशस में पीएम मोदी का स्वागत बहुत ही खास अंदाज में हुआ. पीएम नवीन रामगुलाम अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ पीएम मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को पहले गले से लगाया, फिर फूलों का हार पहनाया, इसके बाद उनको गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक ‘‘नया और उज्ज्वल” अध्याय जोड़ेगी. मोदी आधी रात के बाद द्वीप राष्ट्र के लिए रवाना हो गए. वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के न्योते पर इस यात्रा पर जा रहे हैं. वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मेहमान होंगे. मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस 12 मार्च को है.

मोदी ने मॉरीशस रवाना होने से पहले जारी एक बयान में कहा, ‘‘मैं अपने सागर विजन के हिस्से के रूप में, अपने लोगों की प्रगति और समृद्धि के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए अपनी स्थायी मित्रता को मजबूत करने तथा अपने सभी पहलुओं में अपनी साझेदारी को बढ़ाने के लिए मॉरीशस नेतृत्व के साथ जुड़ने के अवसर की प्रतीक्षा में हूं.”

‘सागर’ से आशय ‘सेक्युरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन’ (क्षेत्र में सबके लिये सुरक्षा और विकास) से है. भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा ‘स्काईडाइविंग टीम’ (मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस) समारोह में भाग लेगी.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

1 of 909

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *