दिल्लीदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन.. पीएम मोदी ने नीदरलैंड में की भारतीयों की तारीफ, जानिए क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नीदरलैंड दौरे पर द हेग पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत के तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है और देश का युवा एआई, सेमीकंडक्टर और इनोवेशन के जरिए दुनिया में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2025 में भारत में करीब 44 करोड़ हजार नए स्टार्टअप शुरू हुए हैं। पिछले साल 1.25 लाख से ज्यादा पेटेंट फाइल किए गए। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि इनोवेशन और निर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में इस समय 12 सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम चल रहा है। इनमें से 2 प्लांट में प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब चिप भी “डिजाइन इन इंडिया” और “मेड इन इंडिया” होगी।

उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल क्रांति तेजी से आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में होने वाले कुल डिजिटल ट्रांजेक्शन का आधे से ज्यादा हिस्सा भारत में हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 12 साल पहले भारत में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, लेकिन आज यह संख्या 2 लाख से ज्यादा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, जबकि आज 125 एक्टिव यूनिकॉर्न भारत में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का युवा अब नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाला बन रहा है। देश के युवा क्वालिटी प्रोडक्ट बनाना चाहते हैं और एआई, डिफेंस, स्पेस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भारत को आगे ले जाना चाहते हैं।

द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया अगर आगे बढ़ना चाहती है तो उसे बड़े सपने देखने होंगे। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं, बल्कि दुनिया में “बेस्ट” और “फास्टेस्ट” बनने की दिशा में काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डच नेतृत्व हमेशा भारतीय समुदाय की मेहनत और योगदान की सराहना करता है। पीएम मोदी ने कहा कि नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था और समाज में भारतीय समुदाय की अहम भूमिका है और हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश टेक्नोलॉजी, व्यापार और इनोवेशन के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *