दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

6 दिन में दूसरी बार गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, सूरत में करेंगे 3 किमी लंबा रोड शो, जनसभा को भी करेंगे संबोधित, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिन में दूसरी बार गुजरात दौरा करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले, 1 मार्च को पीएम मोदी तीन दिवसीय निजी दौरे पर गुजरात पहुंचे थे। शुक्रवार को पीएम दो दिन का गुजरात दौरा करेंगे। वो आज सूरत के लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले सूरत एयरपोर्ट से अठवागेट और अठवागेट से लिंबायत तक उनका करीब 3 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान उनके स्वागत के लिए हर 100 मीटर पर 30 मंच बनाए गए हैं।

पीएम को सुनेंगे लाखों लोग
कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बसों और वाहनों का इंतजाम किया गया है। दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने अधिसूचना जारी कर 7 मार्च दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम पूरा होने तक शहरी क्षेत्र को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया है। इस क्षेत्र में रिमोट-नियंत्रित ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, पावर्ड एयरक्रॉफ्ट, हैंग ग्लाइडर, पैरा ग्लाइडर, पैरा मोटर्स, साथ ही गर्म हवा के गुब्बारे और पैरा जंपिंग पर भी बैन रहेगा।

इस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
पीएम मोदी के अन्य कार्यक्रम सूरत में जनसभा के बाद पीएम खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण की शुरुआत करेंगे और व्यक्तिगत रूप से 15 लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्य किट देंगे और उनसे बातचीत करेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत वृद्ध लाभार्थियों को विशेष किट वितरित करेंगे।

महिला दिवस पर आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम
महिला दिवस पर नवसारी जाएंगे पीएम इन कार्यक्रमों के बाद पीएम सूरत के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 8 मार्च को नवसारी जाएंगे। यहां पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। नवसारी में भी वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *