बिहार

डिप्टी CM विजय सिन्हा की गृहमंत्री से मुलाकात: विधानसभा सत्र छोड़ अमित शाह से मिलने पहुंचे सिन्हा, सियासी गलियारों में हुई हलचल

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा सत्र चल रहा है और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अचानक दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े विषयों पर भी सार्थक परिचर्चा हुई।” अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सत्र छोड़कर अचानक विजय कुमार सिन्हा दिल्ली क्यों गए? उनके दिल्ली जाने की वजह पर चर्चाएं जोरों पर हैं

ताकत कम करने की है वजह
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं – सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा। वर्तमान में दोनों भाजपा के कद्दावर नेता हैं। विजय कुमार सिन्हा भाजपा में लंबे समय से हैं, जबकि सम्राट चौधरी की भाजपा में एंट्री दूसरे दलों से होकर हुई है। इसके बावजूद कद और ताकत के मामले में सम्राट चौधरी विजय सिन्हा से आगे माने जाते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सम्राट चौधरी के सामने विजय कुमार सिन्हा का कद और ताकत कम करने के लिए उनके विभाग में कटौती की गई है।

विभाग वापस लिए जाने की है  वजह
विजय कुमार सिन्हा के पास पहले खनन विभाग के साथ पथ निर्माण विभाग था, लेकिन अब पथ निर्माण विभाग उनसे वापस ले लिया गया और उन्हें कृषि विभाग दे दिया गया। विजय कुमार सिन्हा ने इस विभाग से संबंधित एक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके कारण यह विभाग उनसे छीन लिए जाने की बात आ रही है। हालांकि, एक सवाल के जवाब में विजय कुमार सिन्हा ने कहा था,कि-किसी का औकात नहीं जो हमें हटा दे,” लेकिन इसके बावजूद उन्हें उस विभाग से हटा दिया गया था। मंत्रिमंडल विस्तार में उनसे यह विभाग लेकर दूसरा विभाग दे दिया गया।

एसपी सिंगला कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बनी वजह
इसके बाद, उन्होंने पथ निर्माण विभाग से हटाए जाने से पहले ही अगवानी घाट पुल गिरने के मामले में संबंधित दो इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने एसपी सिंगला कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया। जानकारों का मानना है कि- विजय सिन्हा का पथ निर्माण विभाग से हटाया जाने और कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने के पीछे की वजह यह है कि उन्होंने एसपी सिंगला कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे। अब तक विजय सिन्हा ने शाह से मुलाकात में वैसा कोई संकेत नहीं दिया, लेकिन माना जा रहा है कि वह सत्र के बीच में अपनी स्थिति के बारे में चर्चा करने गए थे। विजय कुमार सिन्हा विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के लिए भी चर्चा का विषय हैं। तेजस्वी ने कहा था कि- पुराने भाजपाई विजय कुमार सिन्हा को नए-नवेले भाजपा में आए सम्राट चौधरी लगातार दबा रहे हैं। दोनों उप मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार सरकार में ज्यादा पूछ है।

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

पूर्णिया में मखाने की माला से हुआ पीएम मोदी का वेलकम, कितनी वजनी थी, किसने बनाई थी ये माला.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सीमांचल के पूर्णिया पहुंचे…

गर्भवती करो, 13 लाख रुपए दूंगी… पसंद की लड़की चुनने का ऑप्शन, ये लड़की बना रही लड़कों को अमीर

“गर्भवती करो, 13 लाख रुपए दूंगी… पसंद की लड़की चुनने का ऑप्शन।” ऐसा ही चौंकाने…

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले नीतीश कुमार के बेटे का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार दौरे पर आ रहे हैं.…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *