न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पश्चिम बंगाल को मिलेगी बड़ी सौगात, कल कोलकाता जाएंगे पीएम मोदी, मिलेगा ये तोहफा

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार 22 अगस्त को कोलकाता दौरे पर जाएंगे। बता दें कि कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो नेटवर्क बनकर तैयार हो चुका है और प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर जेसोर रोड से नोआपाड़ा–जय हिंद बिमानबंदर मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सियालदाह–एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलीघाटा–हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा की भी शुरुआत करेंगे।

इन मेट्रो मार्गों के साथ ही पीएम मोदी शुक्रवार को हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर बने नए सबवे का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें कि नोआपाड़ा–जय हिंद बिमानबंदर मेट्रो सेवा से यात्रियों के लिए कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना और आसान हो जाएगा। वहीं, सियालदाह–एस्प्लेनेड मेट्रो से इन दो जगहों के बीच यात्रा समय घटकर 11 मिनट का रह जाएगा, जो पहले लगभग 40 मिनट था।बेलीघाटा–हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेक्शन आईटी हब से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इन नई सेवाओं से कोलकाता के कुछ सबसे व्यस्त इलाकों को जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रा में लोगों का काफी समय बचेगा।

यही नहीं, ये मेट्रो मार्ग शहर में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेंगे, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को फायदा होगा। इस नए नेटवर्क से न सिर्फ आम लोगों की यात्रा सुगम होगी, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों और आईटी सेक्टर को भी नई रफ्तार मिलेगी।
कुल मिलाकर, कोलकाता की परिवहन व्यवस्था में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा, जो शहर को भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी से जोड़ देगा।

Related Posts

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *