दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अब थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, पीएम मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से बात, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की है। दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों के बीच ये बातचीत कुछ देर पहले ही हुई है। वहीं इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मैक्रों ने एक्स पर साझा किया एक पोस्ट
वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि- मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की। हमने यूक्रेन में युद्ध पर अपनी स्थिति का समन्वय किया ताकि यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा के लिए मजबूत गारंटी के साथ न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की ओर बढ़ सकें। व्यापार संबंधी मुद्दों के संबंध में, हम सभी क्षेत्रों में अपने आर्थिक आदान-प्रदान और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए, जो हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की कुंजी है।

एआई समिट की सफलता के लिए कर रहे काम- मैक्रों
राष्ट्रपति मैक्रों ने पोस्ट में आगे लिखा कि- पिछले फरवरी में पेरिस में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्रवाई शिखर सम्मेलन के बाद, हम 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए काम कर रहे हैं। अधिक प्रभावी बहुपक्षवाद के लिए, हमने 2026 में जी-7 की फ्रांसीसी अध्यक्षता और ब्रिक्स की भारतीय अध्यक्षता को ध्यान में रखते हुए निकट समन्वय पर सहमति व्यक्त की।

Related Posts

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *