दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

चीन जाएंगे पीएम मोदी, SCO समिट में करेंगे शिरकत, गलवान घाटी संघर्ष के बाद पहला दौरा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में जापान और चीन की यात्रा पर जाएंगे. वह 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच चीन के तियानजिन शहर में आयोजित होने वाली SCO समिट में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी की 2019 के बाद ये पहली चीन यात्रा होगी. साथ ही 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद वह पहली बार चीन की जमीन पर कदम रखेंगे. इससे पहले 30 अगस्त को पीएम मोदी जापान की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे सीधे चीन रवाना होंगे. SCO बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार सहयोग और बहुपक्षीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

 

अमेरिका की नाराजगी और ब्रिक्स पर ट्रंप का हमला
पीएम मोदी की ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर रूस से तेल खरीदने के लिए निशाना साधा है और अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि ब्रिक्स देश डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती दे रहे हैं. लिहाजा ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है. रूस भी SCO का सदस्य है, वह समिट में अपने प्रतिनिधिमंडल को भेज रहा है, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन की उपस्थिति अब तक तय नहीं है. SCO में 9 सदस्य देश हैं, इसमें भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल है.

SCO में भारत की सख्ती
इससे पहले जून के महीने में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन के क़िंगदाओ शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षामंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने एक ऐसे दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था, जिससे भारत की आतंकवाद के प्रति सख्त नीति को लेकर स्थिति कमजोर पड़ सकती थी. आतंकवाद के मुद्दे पर मतभेद के कारण शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने संयुक्त बयान जारी नहीं करने का फ़ैसला किया.

SCO में चीन-पाकिस्तान की चाल
सूत्रों के अनुसार, SCO की अध्यक्षता कर रहे चीन और उसका ‘सदाबहार मित्र’ पाकिस्तान, आतंकवाद से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे थे. SCO द्वारा तैयार दस्तावेज़ में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र तक नहीं था. इसके विपरीत दस्तावेज़ में बलूचिस्तान का उल्लेख किया गया था, जो भारत पर पाकिस्तानी प्रांत में अशांति फैलाने का परोक्ष आरोप लगाने की एक कोशिश थी.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *