न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

स्वदेशी खरीद रहा भारत.. पीएम मोदी ने की मन की बात, कहा- इस बार रौनक ज्यादा

उमाकांत त्रिपाठी।Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी के जरिए मन की बात कार्यक्रम किया। देश-विदेश के लोगों के साथ पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का ये 127वां एपिसोड रहा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में भारी उछाल है। त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा रौनक देखी गई है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सुना मन की बात कार्यक्रम
बिहार की राजधानी पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

पीएम मोदी ने रिया नाम के कुत्ते की तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले साल लखनऊ में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में रिया नाम के कुत्ते ने सबका ध्यान खींचा। यह बीएसएफ द्वारा प्रशिक्षित मुधोल हाउंड है। रिया ने कई विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ते हुए वहां प्रथम पुरस्कार जीता। हमारे स्वदेशी कुत्तों ने भी अद्भुत साहस का परिचय दिया है। पिछले साल छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक स्वदेशी कुत्ते ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था। मैं बीएसएफ और सीआरपीएफ को इस दिशा में उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।

सीएम विष्णु देव साय सुन रहे मन की बात कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127वें संस्करण को सुन रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं।

मैंग्रोव के महत्व को पीएम मोदी ने बताया
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा,कि- जिस तरह पहाड़ों और मैदानों में जंगल होते हैं, जो मिट्टी को आपस में बांधे रखते हैं, उसी तरह समुद्र तटों पर मैंग्रोव का भी उतना ही महत्व है। मैंग्रोव समुद्र के खारे पानी और दलदली भूमि में उगते हैं और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सुनामी या चक्रवात जैसी आपदाओं के समय ये मैंग्रोव बहुत मददगार साबित होते हैं।

अंबिकापुर नगर निगम की पीएम मोदी ने की तारीफ
मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,कि- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है। अगर कोई एक किलो से ज्यादा प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है, और आधा किलो प्लास्टिक के बदले उसे नाश्ता मिलता है। ये कैफे अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं।’

स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में उछाल
पीएम मोदी ने कहा कि, ‘जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद माहौल देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।’

त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा- मोदी
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा दिख रही है।

छठ के घाटों पर एक साथ खड़ा होता समाज का हर एक वर्ग
पीएम मोदी ने कहा कि- छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।

 

संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता
प्रधानमंत्री मोदी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता को दर्शाता है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 798

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *