न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

हरियाणा को मिलेगी कई खुशखबरी: हिसार में अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा जाएंगे। हरियाणा में वे सबसे पहले हिसार जाएंगे और सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए घरेलू उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही, वे हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम हिसार में जनसभा को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री हिसार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, लगभग 12:30 बजे वे यमुनानगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हिसार में टर्मिनल भवन को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की निगरानी में बनाया जाएगा, जिसकी पीएम आधारशिला रखेंगे। इसकी लागत करीब 503 करोड़ रुपए की होगी।

इसमें एक मॉडर्न यात्री टर्मिनल, एक कार्गो टर्मिनल और एक एटीसी भवन शामिल होगा। प्रधानमंत्री हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान को भी हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार से ही इसी दिन दिल्ली के लिए भी उड़ान भरी जाएगी। इसके अलावा आने वाले समय में जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें शुरू करने की योजना बनेगी।

पीएम-यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री यमुनानगर में हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर यूनिट का शिलान्यास करेंगे। 233 एकड़ की विशाल भूमि पर बनने वाली इस तीसरी इकाई पर 8,469 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

52 माह की समय-सीमा में यह परियोजना पूरी होगी, और मार्च 2029 तक इसका व्यवसायिक संचालन शुरू होकर हरियाणा को ऊर्जा की स्वर्णिम रोशनी से आलोकित करेगा। यह इकाई हरियाणा को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी और उद्योगों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

यमुनानगर में कांप्रेस्ड बायोगैस प्लांट बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “गोबरधन मिशन” से प्रेरित होकर हरियाणा राज्य स्वच्छता, सतत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम क्षेत्र के मुकरबपुर में ₹90 करोड़ की लागत से बीपीसीएल के सहयोग से कांप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी जा रही है।वर्ष 2027 तक पूर्ण होने वाली इस परियोजना की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2,600 मीट्रिक टन होगी। यह प्लांट न केवल जैविक कचरे के प्रबंधन में सहायक होगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

 

रेवाड़ी बाइपास जनता को सौंपा जाएगा
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास और आधुनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रेवाड़ी बाइपास परियोजना का सफल क्रियान्वयन संपन्न हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

1 of 636

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *