न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दलाई लामा का जन्मदिन आज: पीएम मोदी ने किया बर्थडे विश, जानिए शुभकामनाओं के साथ क्या लिखा.?

उमाकांत त्रिपाठी।Dalai Lama 90th birthday: तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज 90 साल के हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विशेष आयोजन किए गए हैं. ये आयोजन दलाई लामा के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए हैं. साथ ही, उनके शांति और अहिंसा के संदेश को दुनियाभर में फैलाने और उनकी कोशिशों का सम्मान करने के लिए भी हैं. धर्मशाला में बने तिब्बती मठ में आयोजित इस समारोह में हजारों भक्त और अनुयायी एकत्रित हुए. उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है.

दलाई लामा को पीएम मोदी ने जन्मदिन की  बधाई दी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा,कि- मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के प्रतीक रहे हैं. उनका संदेश सभी धर्मों में सम्मान और प्रेरणा का स्रोत रहा है. हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं’

जन्मदिन पर अमेरिका ने दी शुभकामनाएं
दलाई लामा के जन्मदिन पर अमेरिका ने भी शुभकानाएं दी हैं. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में दलाई लामा को एकता, शांति और करुणा का संदेश देकर लोगों को प्रेरित करने वाला बताया गया है.

अमेरिका ने दोहराया है कि तिब्बत के लोगों के मानवाधिकारों और मूलभूत स्वतंत्रताओं का वह समर्थन करते हैं. अमेरिका ने यह भी कहा कि तिब्बत के लोगों को अपना धार्मिक नेताओं को चुनने की पूरी आजादी है. साथ-साथ वहां के लोगों को किसे पूजना है, इसका अधिकार होने की बात कही. इस मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए.

आपको बता दें कि- दलाई लामा इन दिनों दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर चीन और तिब्बत की निर्वासित सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है. हालांकि, दलाई लामा ने यह भी साफ़ कर दिया है कि उनकी मौत के बाद उनका उत्तराधिकारी घोषित किया जाएगा.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मैकलोडगंज में दलाई लामा की 90वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनके लिए आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, ललन सिंह और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शामिल हुए.

समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अपने सरकार के बात को दोहराया. उन्होंने कहा कि ‘भारत सरकार का मानना है कि दलाई लामा संस्था पूरी तरह से एक धार्मिक संस्था है. ऐसे में धार्मिक मामलों में किसी का कोई हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए’.
उन्होंने दलाई लामा की लंबी आयु की कामना की और कहा कि वैश्विक समुदाय को उनके विचारों से लाभ होता है. हालांकि, चीनी आपत्तियों पर टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए कहा कि हम सब कुछ परम पावन पर छोड़ते हैं. अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी किरेन रिजिजू की तरह ही बयान दिया है. मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि वह यहां अरुणाचल प्रदेश के लोगों का प्रतिनिधित्व करने आए हैं, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि चीन को दलाई लामा से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *