न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

आतंकियों ने मानवता पर हमला किया, हमने जवाब दिया.. ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को सिक्किम दौरा खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। उन्हें सिक्किम के 50 साल पूरे होने के अवसर पर गंगटोक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। लेकिन खराब मौसम के कारण वे वहां नहीं पहुंच सके। उन्होंने अपनी वर्चुअली स्पीच में कहा- आतंकियों ने जो पहलगाम में किया वो सिर्फ भारत पर नहीं मानवता पर हमला था। हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया। आतंकी अड्डे तबाह किए। पाकिस्तान के एयरबेस नष्ट करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है।

आतंकियों ने मानवता पर हमला किया
मोदी ने कहा- आतंकियों ने जो पहलगाम में किया वो सिर्फ भारत पर हमला नहीं था, वो मानवता पर हमला था। उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की कोशिश की। हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को संदेश दिया है कि हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया है। आतंकी अड्डे तबाह होने से बौखलाकर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की। हमने उनके कई एयरबेस को तबाह करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है। कितना तेजी और सटीकता से कर सकता है।

हमने किया नार्थ ईस्ट का विकास
सिक्किम से ऐसे सितारे निकले, जिन्होंने भारत का नाम रोशन किया। हर समाज ने उन्नति में अपना योगदान दिया। 2014 में सरकार में आने के बाद मैंने कहा था- सबका साथ, सबका विकास। देश का संतुलित विकास भारत के विकास के लिए जरूरी है। ऐसा न हो कि एक क्षेत्र को विकास का लाभ पहुंचे और दूसरे को नहीं। हर राज्य की अपनी एक खासियत है। बीते दशक में हमारी सरकार नॉर्थ ईस्ट को विकास के केंद्र में लाई। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टमेंट समिट हुई। देश के बड़े बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट शामिल हुए। सिक्किम समेत नॉर्थ ईस्ट में इन्वेस्टमेंट की घोषणा की।

पीएम ने वर्चुअली दिया संदेश

– सिक्किम के लोगों को बधाई: पीएम ने सिक्किम के लोगों को राज्य के 50 साल पूरे होने पर बधाई दी।
– विकास के लिए प्रतिबद्धता: पीएम ने सिक्किम के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 794

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *