न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: हजारों करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आएंगे गुजरात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 मई को अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे ₹50,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री का गुजरात में पहला सार्वजनिक दौरा होगा.

पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री सबसे पहले 26 मई को सुबह 10:30 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां 30,000 से अधिक महिलाएं उनका पारंपरिक स्वागत करेंगी. इसके बाद वे दाहोद पहुंचेंगे, जहां ₹20,000 करोड़ की लागत से बने रेलवे उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और 9000 HP लोकोमोटिव इंजन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

रेल कारखाने से बनेंगे 1200 इंजन
दाहोद स्थित इस रेल कारखाने में अगले 10 वर्षों में करीब 1,200 इंजन बनाए जाएंगे. यह परियोजना PPP मॉडल पर आधारित है और इससे दाहोद व आसपास के क्षेत्रों में लगभग 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इन इंजनों पर “दाहोद द्वारा निर्मित” लिखा जाएगा और इन्हें देश-विदेश में निर्यात करने की योजना है.

इसके बाद, प्रधानमंत्री कच्छ के भुज में जनसभा को संबोधित करेंगे और कंडला पोर्ट, पावर ग्रिड और जेटको से जुड़ी परियोजनाओं का ₹40,000 करोड़ से अधिक की लागत से शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. जनसभा के बाद वे मां आशापुरा के मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे.

रेलवे द्वारा निर्मित 9000 HP के 6-एक्सल इलेक्ट्रिक इंजन की औसत गति 75 किमी/घंटा होगी. इन इंजनों का रखरखाव खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), रायपुर (छत्तीसगढ़) और पुणे (महाराष्ट्र) के डिपो में किया जाएगा. इस परियोजना में विदेशी कंपनियों के साथ-साथ देश की छोटी-बड़ी इंजीनियरिंग कंपनियों को भी आपूर्ति का अवसर मिलेगा.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

1 of 881

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *