दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़, पूर्व पीएम देवगौड़ा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बर्थडे पर इस तरह किया विश

उमाकांत त्रिपाठी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में अनेक वर्षों तक काम करने की कामना करती हूं।

पीएम मोदी ने तारीफ में ये लिखा
पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हमारे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उन्हें हमारे संविधान का बहुत ज्ञान है, जो एक अग्रणी वकील के रूप में उनके वर्षों के काम से झलकता है. उन्होंने राज्यसभा की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं. समाज सेवा के प्रति उनकी रुचि भी बहुत अधिक है. ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं.”

पूर्व पीएम देवगौड़ा को भी दी शुभकामनाएं
दूसरे पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्हें उनके राजनेता जैसे दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति जुनून के लिए व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है. कई मुद्दों पर उनकी बुद्धिमत्ता और अंतर्दृष्टि महान शक्ति का स्रोत है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”

रक्षा मंत्री ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय संविधान के बारे में उनके अद्भुत ज्ञान के लिए जाने जाते हैं, उनकी बुद्धिमत्ता और दृढ़ता की भी प्रशंसा की जाती है. हमारा राष्ट्र उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शिता के लिए आभारी है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

What's your reaction?

Related Posts

जीजा-साली के रिश्ते ने लिया रॉन्ग टर्न! बहन के घर रहकर कर रही थी उसी का घर बर्बाद, फिर हरदोई में फिर हुआ कांड

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के खदरा…

भाभी-भाभी कहते कहते सौरभ ने बना लिए पड़ोसी पूजा से संबंध, फिर महिला का हुआ पति से मोहभंग, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं कि शादी के सात फेरे सात जन्मों का साथ निभाने का वादा…

1 of 649

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *