दिल्लीदुनियाराजनीतिहेडलाइंस

अहमदाबाद को मिलेगी बड़ी सौगात, साइंस सिटी पहुंचे अमित शाह, कई प्रोजेक्टस का इनोग्रेशन करेंगे गृहमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को वे अहमदाबाद में 1692 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शुभारंभ करेंगे। शाम को कॉर्पोरेशन प्लॉट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले शनिवार को उन्होंने गांधीनगर में 1100 करोड़ रुपए की 78 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

हर हमले का करारा जवाब दिया
गांधीनगर में कहा- PM मोदी ने हर हमले का करारा जवाब दिया शनिवार को गृहमंत्री ने गांधीनगर के कोलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से तीन हमले हुए हैं और मोदीजी ने तीनों ही आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उरी को सर्जिकल स्ट्राइक से, पुलवामा को एयर स्ट्राइक से और अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तानी मुख्यालय को मिटा दिया गया है।

100 किमी अंदर घुसकर मारा
100 किमी अंदर घुसकर 100 से ज्यादा आतंकी मारे हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किमी तक घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किए। इसके अलावा 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा। पाकिस्तान ने कच्छ से कश्मीर तक हमले का दुस्साहस किया, लेकिन हमारी सेना ने हर हमले को विफल किया। एक भी मिसाइल भारत में नहीं गिरी। हमारी आर्मी ने पाक एयरबेस को भी तबाह कर दिया। हमारी सेना ने पहलगाम हमले के जवाब में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालयों को उड़ाकर बदला लिया।

पीएम मोदी की तारीफ
पहले आतंकी हमलों का जवाब नहीं दिया जाता था: शाह गृहमंत्री ने आगे कहा- पीएम मोदी ने भारत को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। साथ ही नरेन्द्रभाई ने देश को सुरक्षित करने का भी काम किया है। 2014 में उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले भी कई वर्षों से आतंकवादी हमले होते रहे हैं। आतंकवादी पाकिस्तान से आते थे और हमारे सैनिकों और लोगों को मारकर भाग जाते थे। वे बम विस्फोट करते थे, षड्यंत्र रचते थे, लेकिन भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती थी।

 

 

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 544

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *