न्यूज़भारतहेडलाइंस

पंजाब में आशिक संग मिलकर पति की हत्या, जहर से नहीं मरा तो बॉयफ्रेंड संग मिलकर ऐसे दी दर्दनाक मौत, कहानी सुन चौंक जाएंगे

उमाकांत त्रिपाठी। पंजाब के फरीदकोट में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिदोनों ने फिर पति की पिटाई की। फिर जबरन उसके मुंह में जहर डालकर हत्या कर दी। इसके बाद शोर मचा दिया कि लुटेरों ने पति की हत्या कर दी। इसके लिए घर का सारा सामान भी बिखेर दिया।मगर, पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पत्नी की एक के बाद एक 6 गलतियां पकड़ में आ गईं। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बॉयफ्रेंड ने भी सरेंडर कर दिया। उनके तीसरे साथी को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।लकर पति की हत्या कर दी। पहले उसने अकेले ही पति को जहर दे दिया। मगर, पति की मौत नहीं हुई। फिर उसने प्रेमी को बुला लिया। दोनों छत पर जाकर बात कर रहे थे कि पति पहुंच गया।

 

पहले पढ़िए हत्या की रात की कहानी, जो पत्नी ने पुलिस को बताई…
28 नवंबर की रात को घर में लुटेरे घुसने का शोर मचाया : पुलिस के मुताबिक, आरोपी रुपिंदर कौर ने पूछताछ में बताया कि 28 नवंबर की रात में 11:30 बजे उसने शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया। उसने बताया कि उसके पति का शव छत पर पड़ा हुआ है, उनके घर पर लुटेरे घुसे थे, जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उसके पति की हत्या कर दी है।

आसपास के लोग इकट्‌ठे हुए, पुलिस बुलाई गई : रुपिंदर के शोर सुनकर आस पास के लोग उसके घर पर इकट्‌ठे हो गए। छत पर गुरविंदर की लाश पड़ी थी। लाश देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उस वक्त 12 बजकर 10 मिनट का समय था। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को भी रुपिंदर ने वहीं लूट के बाद हत्या की बात बताई।

पुलिस ने इन पहलुओं पर जांच कर सुलझाई गुत्थी…

घर के हालात देख पुलिस को शक हुआ: सूचना मिलते ही सबसे पहले थाना सिटी से ड्यूटी अफसर एएसआई मौके पर पहुंचे। उनकी तरफ से दी गई प्राथमिक जानकारी के बाद थाना सिटी प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। मामला संगीन था तो एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर के हालात देखने के बाद ही पुलिस को शक हो गया था।

सर्दी में गुरविंदर के शरीर पर कम कपड़ों ने भी बढ़ाया शक: पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने किसी को भागते हुए देखा या शोर शराबा सुना तो सबने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस का शक गहराया। यही नहीं, गुरविंदर सिंह का शव छत पर कम कपड़ों में था। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि सर्दी में उसने कम कपड़े क्यों पहने होंगे।

घर में अंदर से ताला लगा था, लुटेरे कहां से आए : इसके अलावा पुलिस ने जब घर को भौगोलिक स्थिति देखी तो पता चला कि अंदर से ताला लगा था। घर में एक पालतू कुत्ता था, जो बेहोश था। इसके अलावा दीवार फांदकर अंदर आने और बाहर जाने के निशान भी नहीं मिले। इससे शक रुपिंदर पर बढ़ गया।

रुपिंदर ने बयान बदले तो शक यकीन में बदल गया: इसी बीच पुलिस ने रुपिंदर कौर से जानकारी लेने के बहाने औपचारिक पूछताछ शुरू की। सवाल पूछे गए कि कितने लोग थे, कैसे थे, किस वाहन पर आए थे वगैरह-वगैरह। तीन से चार बार पूछने पर वह जब उसने अलग-अलग जवाब दिए तो पुलिस को शक यकीन में बदल गया।

सीसीटीवी में भी कोई भागता या आता नजर नहीं आया : इसके बाद पुलिस ने शक को पूरी तरह यकीन में बदलने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। मगर, इसमें भी कुछ संदिग्ध नहीं लगा। ना ही कोई लूट करने आता दिखा और ना ही जाता। रुपिंदर की लुटेरे वाली कहानी इससे झूठी साबित हो गई।

रिश्तेदार के आने पर टूट गई रूपिंदर, उगला हत्या का राज: सुबह सुबह होते होते जब गुरविंदर सिंह के नजदीकी रिश्तेदार घर पहुंचने लगे तो पुलिस ने पूरा मामला सुलझा दिया। रिश्तेदारों को कान्फिडेंस में लेने के बाद पुलिस ने रुपिंदर कौर से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सुलझ गया।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 591

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *