उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

सात फेरे, फिर सब खत्म.. पति की मौत का सदमा नहीं झेल पाई 23 साल की राधिका, 2 महीने बाद उठाया ये कदम

उमाकांत त्रिपाठी।झांसी में पति की मौत के 2 महीने बाद पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों की शादी 7 महीने पहले हुई थी। पति की हार्ट अटैक से मौत के बाद वह काफी परेशान रहती थी। शुक्रवार सुबह वह नहाने के लिए अपने कमरे में गई और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई।करीब 2 घंटे तक बाहर नहीं आने पर परिजन ने उसे आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो महिला को फंदे से लटका पाया। तुरंत फंदा काटकर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घर वालों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है।महिला का नाम ललिता उर्फ राधिका (23) था। राधिका के चचिया ससुर देवेंद्र यादव ने बताया कि- मरने से पहले बहू ने एक पेज का नोट लिखा। बहू पति की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसलिए उसने जान दे दी।

अब पढ़िए महिला ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?

राधिका ने सुसाइड नोट में लिखा-सबको मेरा प्रणाम, चरणस्पर्श
मैंने बहुत कोशिश की खुद को Strong बनाने की पर मैं नहीं कर पा रही थी। हर दिन खुद को विश्वास दिलाना पड़ता है कि वो नहीं है मेरे पास और न ही आएंगे लौटकर। मेरे पास कोई Option नहीं कि मैं खुद को जीने के लिए Motivate करूं। भईया आप लोगों ने World का Best Partner ढूंढा था मेरे लिए, पर मेरी ही किस्मत इतनी बुरी थी कि मेरी सारी खुशियां छीन ले गई।

 

दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे
राधिका उर्फ ललिता (23) कानपुर जोन की रहने वाली थी। उसकी शादी 13 अप्रैल 2025 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी विशाल यादव से हुई थी। विशाल बच्चों को ट्यूशन पढ़ता था। विशाल और राधिका एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे।2 महीने पहले विशाल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजन अस्पताल ले गए, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद पत्नी राधिका गम में डूब गई। वो ठीक से खाना भी नहीं खाती थी। हर समय पति को याद करते हुए रोती रहती थी।

Related Posts

1 of 846

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *